Samsung Galaxy A36 5G अब लॉन्च से दूर नहीं, भारत में भी देगा दस्तक!

सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में मौजूद कथित Samsung Galaxy A36 5G के मॉडल नंबर में B अक्षर ग्लोबल मार्केट और DS अक्षर डुअल-सिम सपोर्ट की ओर संकेत करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 21:33 IST
ख़ास बातें
  • Samsung फोन मॉडल नंबर SM-A366B/DS और SM-A366B के साथ GCF में देखा गया
  • इन मॉडल्स नंबर को Galaxy A36 5G के साथ जोड़ा जा चुका है
  • पिछले कुछ समय में इसे एक के बाद एक सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुके हैं

Samsung Galaxy A35 5G (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में पेश हो सकता है Galaxy A36 5G

Samsung Galaxy A36 5G के जल्द ही भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने की खबर है। सैमसंग इसके साथ ही Galaxy A56 5G पर भी काम कर रही है। इसे भी ग्लोबल सर्टिफिकेशन्स के साथ-साथ BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। दोनों फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हो चुके हैं। अब, एक अपकमिंग Samsung स्मार्टफोन को नया सर्टिफिकेशन मिला है, जिसके Galaxy A56 5G होने की खबर है। सर्टिफिकेशन इशारा देता है कि अपकमिंग Samsung स्मार्टफोन अब लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है। इससे पहले Galaxy A36 का सपोर्ट पेज भी लाइव हो चुका है। हालांकि, इतने सब के बावजूद अभी Samsung ने Galaxy A35 5G और Galaxy A55 5G के इन सक्सेसर पर चुप्पी बनाई रखी है।

एक Samsung Galaxy फोन को मॉडल नंबर SM-A366B/DS और SM-A366B के साथ ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम (GCF) पर लिस्टेड देखा (via MySmartPrice) गया है। इन मॉडल्स नंबर को Galaxy A36 5G के साथ जोड़ा जाता है। लिस्टिंग डिवाइस के नाम या किसी प्रकार की अन्य डिटेल्स को उजागर नहीं करती है। हालांकि, पिछले कुछ समय में एक के बाद एक सर्टिफिकेशन प्राप्त होना इसके ग्लोबल मार्केट में जल्द दस्तक देने का इशारा है। 

सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में मौजूद मॉडल नंबर में B अक्षर ग्लोबल मार्केट और DS अक्षर डुअल-सिम सपोर्ट की ओर संकेत करते हैं। समान मॉडल नंबर को कई देशों के लिए Samsung वेबसाइट पर लिस्टेड देखा जा चुका है। हालांकि, किसी भी लिस्टिंग में इस मॉडल नंबर के मॉनिकर या इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी प्राप्त नहीं होती है।

अपकमिंग A-सीरीज मॉडल Galaxy A35 5G के सक्सेसर के रूप में आ सकता है, जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। हालिया IECEE सर्टिफिकेशन से जानकारी मिली थी कि Galaxy A36 5G में 10V 4.5A चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। ऐसा हो सकता है कि फोन 45W फास्ट चार्जिंग से लैस हो। फोन Exynos 1580 SoC और 8GB रैम के साथ आ सकता है। 

वहीं, समान सर्टिफिकेशन डेटाबेस से अंदाजा लगाया गया था कि अपकमिंग Galaxy A56 में भी 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। Galaxy A56 में कंपनी रियर में पिल शेप का कैमरा डिजाइन दे सकती है। फ्रंट में फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसमें बेजल काफी पतले होंगे। फोन के टॉप राइट में 'की आईलैंड' भी आने की संभावना है। फोन में Android 15 का सपोर्ट आ सकता है और यह One UI 7 पर रन कर सकता है।
Advertisement

Samsung Galaxy A36 स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा। फ्रंट में कंपनी इस बार बदलाव कर सकती है क्योंकि सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल की बजाए 12 मेगापिक्सल का हो सकता है। लेकिन कहा गया है कि भले ही मेगापिक्सल कम होगा लेकिन कंपनी इसका सेंसर अपग्रेड करेगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  2. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  3. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  4. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  5. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  6. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  8. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  9. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.