Samsung Galaxy A30 को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट

सैमसंग गैलेक्सी ए30 के लिए ज़ारी किए गए अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न A305FDDU2ASE5 है और इसका साइज़ 459 एमबी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जून 2019 13:32 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट अपने साथ स्लो-मोशन मोड लेकर आता है
  • एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आता है Samsung Galaxy A30
  • Samsung Galaxy A30 में दो रियर कैमरे हैं
Samsung Galaxy A30 को अपडेट मिलने की खबर है। यह अपडेट अपने साथ नया स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग विकल्प लेकर आता है। साथ में अब Telegram ऐप भी बेहतर काम करेगा। जानकारी मिली है कि अभी अपडेट को भारत, मलेशिया और थाइलैंड में ज़ारी किया गया है। Samsung Galaxy A30 को दिया गया यह अपडेट अपने साथ जून 2019 का सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है। Samsung Galaxy A30 को भारत में फरवरी महीने में उतारा गया था। इसकी कीमत 15,490 रुपये से शुरू होती है। अहम खासियतों की बात करें तो यह 4,000 एमएएच बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए30 के लिए ज़ारी किए गए अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न A305FDDU2ASE5 है और इसका साइज़ 459 एमबी है। यह जानकारी TizenHelp द्वारा दी गई है। चेंजलॉग का स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है। इसके मुताबिक, अपडेट अपने साथ स्लो-मोशन मोड लेकर आता है और अब फोन थर्ड-पार्टी ऐप के साथ ज़्यादा बेहतर कंपेटिब्लिटी से लैस है। अपडेट मुख्य तौर पर टेलीग्राम के साथ कंपेटिब्लिटी को बेहतर बनाता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह अपने साथ जून 2019 का सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है।
Advertisement
 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अभी अपडेट को भारत, मलेशिया और थाइलैंड में रोलाउट किया गया है। यह अपडेट ओवर द एयर ज़ारी किया गया है। आप Settings >Software Update > Download and Install option पर जाकर इसी जांच कर सकते हैं।
 

Samsung Galaxy A30 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

यह दो रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Galaxy A30 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। गैलेक्सी ए30 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid Super AMOLED display
  • Up-to-date software
  • Solid battery life
  • Built well
  • Bad
  • Weak speaker
  • Fingerprint sensor isn’t easily accessible
  • Underwhelming cameras
  • Processor not competitive enough at the price
  • Sluggish face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A30, Samsung Galaxy A30 Update, Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.