Samsung Galaxy A30 और Galaxy A50 हुए लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने सोमवार को गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 की।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 फरवरी 2019 19:26 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A30 और Galaxy A50 कंपनी के मिड-रेंज सेगमेंट का हिस्सा होंगे
  • Samsung Galaxy A50 तीन रियर कैमरों के साथ आएगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30 में है 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले
दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने सोमवार को गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 की। दोनों हैंडसेट 6.4 इंच के इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड स्क्रीन के साथ आते हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy A30 और Galaxy A50 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। खबर तो यह भी है कि कंपनी आने वाले महीनों में Samsung Galaxy A10 और Samsung Galaxy A20 को भी लॉन्च करेगी। दूसरी तरफ, Samsung India ने मुंबई में 28 फरवरी को होने वाले इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेज दिए हैं। उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में गैलेक्सी ए सीरीज़ के ही इन नए फोन को लॉन्च करेगी।

Samsung ने फिलहाल इन हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन इंतज़ार लंबा नहीं होने वाला। क्योंकि कंपनी का इवेंट 28 फरवरी को है। Galaxy A30 और Galaxy A50 कंपनी के मिड-रेंज सेगमेंट का हिस्सा होंगे। हालांकि, कागज़ी तौर पर गैलेक्सी ए सीरीज़ कंपनी की गैलेक्सी एम सीरीज़ से ज़्यादा प्रीमियम लगता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A50 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के मुताबिक, Samsung Galaxy A50 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन 4 जीबी/ 6 जीबी रैम, 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन को रफ्तार के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। गैलेक्सी में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो यह तीन रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। फिलहाल, फोन के एंड्रॉयड वर्ज़न के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
Advertisement
 
 

Samsung Galaxy A30 स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी ए50 की तरह सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन होगा, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी/ 4 जीबी रैम, 32 जीबी/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड  (512 जीबी तक) होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन 4,000 एमएएच बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन के भी एंड्रॉयड वर्ज़न के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह दो रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid Super AMOLED display
  • Up-to-date software
  • Solid battery life
  • Built well
  • Bad
  • Weak speaker
  • Fingerprint sensor isn’t easily accessible
  • Underwhelming cameras
  • Processor not competitive enough at the price
  • Sluggish face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.