Samsung Galaxy A21s के रेंडर्स आए सामने, स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक

Samsung Galaxy A21s में 5,000 एमएएच बैटरी दिए जाने का दावा किया गया है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी पोर्ट और एनएफसी मिलेगा। खबर तो यह भी है कि यह फोन 8.9 एमएम मोटा होगा और इसका वज़न 191 ग्राम होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 मई 2020 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A21s में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी
  • क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा गैलेक्सी ए21एस
  • मई के अंत तक उपलब्ध होगा गैलेक्सी ए21एस

Samsung Galaxy A21s हो सकता है एंड्रॉयड 10 से लैस

Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन के बारे में जानकारी पिछले कई मौकों पर सामने आ चुकी है और अब इस फोन से जुड़ी नई लीक सामने आई है। दरअसल, इस बार सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के कई रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सामने आए हैं, जिनके जरिए स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन और डिज़ाइन से पर्दा उठा है। इसके साथ गैलेक्सी ए21एस की कीमत के साथ उपलब्धता की भी जानकारी हासिल हुई है। लीक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा, जो कि स्क्रीन की ऊपरी बायीं तरफ स्थित होगा। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा, इसके साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा। आपको बता दें, इससे पहले की लीक में कहा गया था कि गैलेक्सी ए21एस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा।
 

Samsung Galaxy A21s price, availability (expected)

WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A21s की शुरुआती कीमत EUR 199 (लगभग 16,200 रुपये) या फिर EUR 209 (लगभग 17,100 रुपये) होगी। फोन का शुरुआती स्टोरेज मॉडल 32 जीबी का होगा, उपलब्धता को लेकर कहा गया है कि यह फोन महीने के अंत तक आ सकता है। पब्लिकेशन ने इस स्मार्टफोन के कई रेंडर्स भी साझा किए हैं, जिनसे फोन के कलर ऑप्शन की जानकारी हासिल हुई। यह फोन व्हाइट, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ दस्तक दे सकता है। लीक हुए रेंडर में ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश और वॉल्यूम व पावर बटन दिखा है, जो कि स्क्रीन के दाएं किनारे पर स्थित हैं। फोन का रियर कैमरा सेटअप पिछले हिस्से में ऊपरी बायीं तरफ L शेप में दिया गया है, जो कि आयातकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A21s specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए21एस फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा और इसमें  6.55 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) पीएलएस टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन सैमसंग एक्सीनॉस 850 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 3 जीबी रैम दिया जाएगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी और 64 जीबी के विकल्प में मिलेगी, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद होगा।

क्वाड कैमरा सेटअप के रूप में सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होने की उम्मीद है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। अन्य दो कैमरों को लेकर फिलहाल जानकारी हासिल नहीं हुई है। सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो सकता है, जो कि होल-पंच कटआउट के साथ आएगा।
Advertisement

 


सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में 5,000 एमएएच बैटरी दिए जाने का दावा किया गया है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी पोर्ट और एनएफसी मिलेगा। खबर तो यह भी है कि यह फोन 8.9 एमएम मोटा होगा और इसका वज़न 191 ग्राम होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.