3,600mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A21 Simple SCV49 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A21 Simple SCV49 फोन की कीमत जापान में JPY 22,000 (लगभग 14,721 रुपये) हैं। इस फोन में आपको खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन मिलेंगे ब्लैक और व्हाइट।

3,600mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A21 Simple SCV49 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A21 Simple SCV49 को जापान में लॉन्च किया गया है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए21एस सिंपल एससीवी49 फोन Exynos 7884B प्रोसेसर लैस है
  • फोन में सिंगल 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A21 Simple SCV49 स्मार्टफोन को जापान में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की मौजूदा Galaxy A21 रेंज का नया स्मार्टफोन है, जिसके तहत पिछले साल Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन को जून में लॉन्च किया गया था। वहीं, Samsung Galaxy A21 स्मार्टफोन अप्रैल में लॉन्च हुआ था। सैमसंग गैलेक्सी ए21 सिंपल एससीवी49 मॉडल की बात करें, तो स्पेसिफिकेशन के लिहाज से यह एक बजट स्मार्टफोन प्रतीत होता है। इस फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया हुआ है। इसके अलावा, फोन में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मौजूद है।
 

Samsung Galaxy A21 Simple SCV49 price and availability

Samsung Galaxy A21 Simple SCV49 फोन की कीमत जापान में JPY 22,000 (लगभग 14,721 रुपये) हैं। इस फोन में आपको खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन मिलेंगे ब्लैक और व्हाइट। जैसे कि हमने बताया यह फोन फिलहाल जापान तक ही सीमित है। फोन लॉन्च की जानकारी सबसे पहले playfuldroid द्वारा सार्वजनिक की गई।
 

Samsung Galaxy A21 Simple SCV49 specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस सिंपल एससीवी49 स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है। इसमें कंपनी ने 5.8 इंच का एचडी+ (720X1560 पिक्सल) टीएफटी का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन में Exynos 7884B प्रोसेसर लैस है, जिसके साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौज़ूद है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

स्मार्टफोन की बैटरी 3,600 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है। फोन का डायमेंशन 150 x 71 x 8.4mm है और भार 159 ग्राम है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »