Samsung Galaxy A21s का यह वेरिएंट हुआ सस्ता, जानें कीमत

Samsung Galaxy A21s के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये से घटाकर 17,499 रुपये कर दी गई है।

Samsung Galaxy A21s का यह वेरिएंट हुआ सस्ता, जानें कीमत

Samsung Galaxy A21s के सस्ते वेरिएंट के दाम में कोई बदलाव नहीं

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A21s में पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है
  • Samsung Galaxy A21s की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में
विज्ञापन
Samsung Galaxy A21s की कीमत भारत में 1,000 रुपये कम हो गई है। कंपनी ने फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम में बदलाव किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए21एस का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले की तरह 16,499 रुपये में बिकता रहेगा। इस Samsung स्मार्टफोन के दोनों ही वेरिएंट तीन रंगों में सैमसंग स्टोर्स और नामी ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध हैं। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस को भारतीय मार्केट में जून 2020 में लॉन्च किया गया था। यह हैंडसेट क्वाड रियर कैमरा सेटअप, सैमसंग एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर, 5,000 एमएएच बैटरी और 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy A21s (6GB + 64GB) price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये से घटाकर 17,499 रुपये कर दी गई है। इसके बारे में सबसे पहले जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी। इस संबंध में गैजेट्स 360 ने सैमसंग को संपर्क किया है। जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाट रंग में Amazon और Samsung India की साइट पर उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy A21s specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस हैंडसेट में 6.5 इंच का एचडी+ (720X1600 पिक्सल) इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है।

Samsung Galaxy A21s में पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन का डाइमेंशन 75.3 x 163.6 x 8.9 मिलीमीटर है और भार 191 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 850
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »