Samsung Galaxy A21 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच

Samsung Galaxy A21 पतले बेज़ल के साथ आएगा। बिल्कुल ही Samsung Galaxy A20 की तरह। हैंडसेट में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच होगा। यह सैमसंग के इनफिनिटी वी डिस्प्ले के साथ आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2019 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने अभी तक गैलेक्सी ए21 के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी
  • गैलेक्सी ए21 कंपनी की गैलेक्सी ए 2020 सीरीज़ का हिस्सा होगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए21 में वर्टिकल पोजीशन में तीन रियर कैमरे होंगे
चर्चा है कि Samsung Galaxy A21 को अगले साल मार्केट में उतारा जाएगा। यह कंपनी की Galaxy A 2020 सीरीज का हिस्सा होगा। अब इसके कवर के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सामने आए हैं। रेंडर्स में नए Samsung फोन का वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच नज़र आ रहा है। गौर करने वाली बात है कि बीते हफ्ते ही सैमसंग ने मार्केट में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले वाले Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 को उतारा था। प्रतीत होता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए21 डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट होगा। सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी ए21 को मार्केट में लॉन्च करेगी जो इस साल ही पेश किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए20 का अपग्रेड होगा।

Slashleaks द्वारा लीक किए गए कवर रेंडर्स के मुताबिक, Samsung Galaxy A21 पतले बेज़ल के साथ आएगा। बिल्कुल ही Samsung Galaxy A20 की तरह। हैंडसेट में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच होगा। यह सैमसंग के इनफिनिटी वी डिस्प्ले के साथ आता है। हमें इस डिज़ाइन की झलक सैमसंग गैलेक्सी एम10एस और सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में मिल चुकी है। हाल ही में लॉन्च किया गया Samsung Galaxy A01 इनफिनिटी-वी डिस्प्ले और 5.7 इंच की स्क्रीन के साथ आता है।

रेंडर्स से इशारा मिलता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए21 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोजीशन में तीन कैमरे होंगे, एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ। प्रतीत होता है कि फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
 

स्मार्टफोन के निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया जा सकता है। यह ग्रेडिएंट बैक फिनिश के साथ आएगा।
Advertisement

Samsung ने अभी तक गैलेक्सी ए21 के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इससे पहले इंटरनेट पर जानकारी आई थी कि सैमसंग गैलेक्सी ए21 कंपनी की गैलेक्सी ए 2020 सीरीज़ का हिस्सा होगा। कंपनी Galaxy A31, Galaxy A41 और Galaxy A81 को भी लॉन्च कर सकती है। याद रहे कि दक्षिण कोरियाई कंपनी ने बीते हफ्ते ही सैमसंग गैलेक्सी ए51 और सैमसंग गैलेक्सी ए71 को मार्केट में उतारा था।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.