फोन इससे पहले यूरोप और सिंगापुर में लॉन्च हो चुका है। फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस होकर आता है।
Samsung Galaxy A18 4G फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy A18 4G कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन बनकर आया है। यह फोन कंपनी इससे पहले यूरोप और सिंगापुर में लॉन्च हो चुका है। अब एक और ग्लोबल मार्केट में इसे लॉन्च किया है। फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस होकर आता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा, और 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन बजट डिवाइस होने के बाद भी IP64 रेटेड है जो इसे धूल और पानी से बचाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Samsung Galaxy A18 4G को कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया है। AUD 399 (लगभग 24,000 रुपये) है। अधिकारिक वेबसाइट पर फोन लिस्ट किया गया है। कलर शेड्स की बात करें तो यह Black, Light Blue और Silver में आता है। फोन से सेल 26 नवंबर से शुरू हो चुकी है।
Samsung Galaxy A18 4G फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 2,340 x 1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में मिलने वाले प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया गया है। इसके साथ में कंपनी ने 4 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज दी है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह One UI 9 पर रन करता है। कंपनी ने इसके साथ में 6 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल तक ही सिक्योरिटी पैच अपडेट देने की बात कही है।
Samsung Galaxy A18 4G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट साइड में फोन 13MP कैमरा से लैस होकर आता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी लगी है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी फीचर्स देखें तो यह 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और USB-C 2.0 का सपोर्ट मिल जाता है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस होकर आता है। फोन के डाइमेंशन 164.4 x 77.9 x 7.7 mm हैं और वजन 196 ग्राम बताया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी