Samsung Galaxy A16 5G फोन 5,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A16 5G को ग्लोबल मार्केट में किफायती पेशकश के रूप में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2024 20:55 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A16 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • स्मार्टफोन को छह OS अपग्रेड्स और छह साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलेंगे
  • भारत में A16 5G MediaTek चिपसेट (संभवतः Dimensity 6300) मिलेगा

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A16 5G को हाल ही में कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया था। जबकि अभी तक सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी, इसका भारत में लॉन्च अब कंफर्म किया जा चुका है। सैमसंग ने सटीक तारीख बताए बिना अपकमिंग A-सीरीज स्मार्टफोन के भारत में जल्द लॉन्च होने की पुष्टि की है। स्मार्टफोन की ग्लोबल लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy A16 5G में भी 6 Android OS वर्जन और 6 साल तक सिक्‍योरिटी पैच अपडेट्स का वादा किया गया है।

Samsung ने प्रेस रिलीज के जरिए पुष्टि की है कि Galaxy A16 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यहां सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की भी घोषणा की है। भारत में भी स्मार्टफोन को छह OS अपग्रेड्स और छह साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलेंगे। देश में इसे लाइट ग्रीन, गोल्ड और ब्लू ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A16 5G price in India (expected)

Samsung Galaxy A16 5G को ग्लोबल मार्केट में किफायती पेशकश के रूप में लॉन्च किया गया है। चुनिंदा मार्केट स्मार्टफोन के एकमात्र 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 229 यूरो (लगभग 21,000 रुपये) रखी गई है। हालांकि, अपकमिंग फोन को भारत में इससे कम कीमत में पेश किए जाने की संभावना है। बता दें कि वर्तमान में Samsung Galaxy A15 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
 

Samsung Galaxy A16 5G specifications

ग्लोबल मार्केट में फोन को पेश किया जा चुका है। Samsung Galaxy A16 5G में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जो 2,340 x 1,080 पिक्‍सल्‍स के साथ Full HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें U-शेप्‍ड नॉच मिलता है। फोन के बेजल भी काफी मोटे दिखाई पड़ते हैं। Samsung ने इस फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया है। इसके साथ 5MP का अल्‍ट्रवाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। आधिकारिक प्रेस नोट में कहा गया है कि भारत में Samsung Galaxy A16 5G MediaTek चिपसेट (संभवतः Dimensity 6300) और Knox सिक्योरिटी फीचर के साथ आएगा। इसके अलावा, यह भारत में IP54-रेटेड बिल्ड के साथ आएगा। इसके अलावा, इसमें Key Island फीचर भी मिलेगा। Samsung Galaxy A16 5G में 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी मिलती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design
  • Reliable primary camera
  • Decent display
  • Good battery life
  • Long software support
  • Bad
  • Performance could have been better
  • Unreliable ultrawide camera
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.