Samsung Galaxy A15 4G में मिलेगी 25W की फास्‍ट चार्जिंग, इस वेबसाइट पर आया नजर

Samsung Galaxy A15 4G : लॉन्‍च से पहले Galaxy A15 के 4जी मॉडल को FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखे जाने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 नवंबर 2023 12:23 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग का नया स्‍मार्टफोन होने वाला है लॉन्‍च
  • Galaxy A15 के लॉन्‍च किए जाएंगे 4जी और 5जी वेरिएंट
  • FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्‍पॉट हुआ मॉडल

यह कन्‍फर्म हुआ है कि अपकमिंग सैमसंग डिवाइस में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ डुअल सिम सपोर्ट होगा।

Photo Credit: Samsung

भारत के स्‍मार्टफोन मार्केट में सैमसंग अकेला बड़ा ब्रैंड है, जो चीनी ब्रैंड्स से मुकाबला कर रहा है। कंपनी ने बजट रेंज से लेकर मिड रेंज और प्रीमियम रेंज में अपनी डिवाइसेज से दम दिखाया है। अब सैमसंग एक और बजट फ्रेंडली स्‍मार्टफोन Galaxy A15 को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। रिपोर्टों के अनुसार इसे 4जी और 5जी खूबियों के साथ लाया जाएगा। लॉन्‍च से पहले Galaxy A15 के 4जी मॉडल को FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखे जाने का दावा किया गया है। 

माईस्‍मार्टप्राइस की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy A15 4G स्‍मार्टफोन FCC सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A155M के साथ सामने आया है। इस लिस्टिंग से डिवाइस के बारे में जरूरी जानकारियां मिली हैें। यह कन्‍फर्म हुआ है कि अपकमिंग सैमसंग डिवाइस में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ डुअल सिम सपोर्ट होगा। इसमें एसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्‍शन होगा और NFC फीचर मिलेगा। 

पहले आई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि Galaxy A15 4G में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर होगा। इसमें 4GB रैम होगी और डिवाइस Android 14 ओएस पर रन करेगी। नए गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन को यूरोप में लॉन्‍च किए जाने की बात सामने आई है। बाकी मार्केट्स में भी इनके लॉन्‍च होने की पूरी उम्‍मीद है। 

हाल में इस डिवाइस के 5जी मॉडल को गीकबेंच बेंचमार्क डाटाबेस पर भी देखा गया है। Samsung Galaxy A15 5G, मॉडल नंबर SM-A156B के साथ गीकबेंच 6 बेंचमार्क डाटाबेस पर नजर आया है। इसने गीकबेंच 6 बेंचमार्क टेस्ट के सिंगल कोर में 664 पॉइंट हासिल किए। वहीं, बेंचमार्क टेस्ट के मल्टी-कोर राउंड में 1717 पॉइंट हासिल किए। Samsung Galaxy A15 5G गीकबेंच लिस्टिंग से 2 + 6 कोर कॉन्फिगरेशन के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के बारे में पता चला है। आगामी स्मार्टफोन पर दो परफॉर्मेंस कोर 2.20GHz पर क्लॉक किए जाएंगे। जबकि, बाकी 6 कोर एफिशिएंसी कोर के तौर पर काम करेंगे और 2.0GHz पीक फ्रीक्वेंसी का सपोर्ट करेंगे। ऐसा लग रहा है कि गैलेक्सी ए15 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस के साथ आएगा।



 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.