Samsung Galaxy A14 5G की इमेज हुई लीक, 5000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स!

Samsung Galaxy A14 5G : अगर यह प्रेस इमेज सही है, तो इससे Galaxy A14 5G के उसी डिजाइन की जानकारी मिलती है, जो पहले लीक हुआ था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 16:06 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन की प्रेस इमेज सामने आई है
  • इमेज से इस फोन के डिजाइन का खुलासा होता है
  • कई फीचर्स का अनुमान लगाना भी आसान हो जाता है

Samsung Galaxy A14 5G : फोन के बेजल्‍स काफी थिक नजर आ रहे हैं। फ्रंट कैमरा को ड्यू-ड्रॉप नॉच में जगह बनाकर फ‍िट किया गया है।

स्‍मार्टफोन मार्केट में चीनी ब्रैंड्स को अकेले सीधी टक्‍कर देने वाली साउथ कोरियाई सैमसंग (Samsung) जल्‍द एक नए स्‍मार्टफोन का ग्‍लोबल लॉन्‍च कर सकती है। इसका नाम सैमसंग गैलेक्‍सी A14 5G (Galaxy A14 5G) बताया जाता है। फोन के कई स्‍पेसिफ‍िकेशंस, लीक्‍स के रूप में पहले ही सामने आ चुके हैं। फोन के रेंडर्स और स्‍कोर भी ऑनलाइन उपलब्‍ध हैं और अब इस अपकमिंग स्‍मार्टफोन की एक इमेज सामने आई हैं। इसे स्‍मार्टफोन की प्रेस इमेज बताया जा रहा है। 

Evan Blass के एक जानेमाने लीकर ने GadgetsGang के जरिए Galaxy A14 5G की एक प्रेस इमेज का खुलासा किया है। अगर यह प्रेस इमेज सही है, तो इससे Galaxy A14 5G के उसी डिजाइन की जानकारी मिलती है, जो पहले लीक हुआ था। कथित इमेज से पता चलता है कि अपकमिंग सैमसंग स्‍मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। सभी लेंस एक सीध में नजर आते हैं। साइड में एलईडी फ्लैश लाइट लगी है। यह एक कर्व्‍ड डिजाइन वाला फोन होगा, जिसमें राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर, एक पावर बटन होगा। पावर बटन ही फिंगरप्रिंट स्कैनर का काम भी करेगा। सामने की ओर 6.8 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिए जाने की जानकारी है। 
Advertisement

हालांकि फोन के बेजल्‍स काफी थिक नजर आ रहे हैं। फ्रंट कैमरा को ड्यू-ड्रॉप नॉच में जगह बनाकर फ‍िट किया गया है। इससे पहले एक गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि सैमसंग के इस अपकमिंग स्‍मार्टफोन में मिड-रेंज एक्सि‍नॉस प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो Exynos 1330 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा, फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ भी लाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, 5 हजार एमएएच बैटरी वाला यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा, जिस पर सैमसंग के अपने यूजर इंटरफेस की लेयर होगी। फोन में दिया जा रहा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 50 मेगापिक्‍सल के मेन सेंसर से लैस हो सकता है। फ्रंट नॉच में फ‍िट सेंसर 13MP का होने की उम्‍मीद है। माना जा रहा है कि कंपनी दुनियाभर में इस स्‍मार्टफोन को बेहद अग्रेसिव प्राइसिंग में लाएगी। 
Advertisement

ऐसा मुमकिन हुआ, तो भारत के 5G स्‍मार्टफोन मार्केट में कंपीटिशन और तेज हो जाएगा। शाओमी, रियलमी, वीवो, ओपो जैसे ब्रैंड 5जी मार्केट में दबदबा बनाने में जुटे हैं। सैमसंग से सीधी टक्‍कर मिलने का फायदा यूजर्स को मिलेगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.