Samsung Galaxy A14 4G Price in India: 5000mAh बैटरी, 6GB रैम वाले Galaxy A14 4G का प्राइस लीक! अगले हफ्ते होगा लॉन्च!

Samsung Galaxy A14 4G को कंपनी मलेशिया में पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2023 08:57 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट की साइड में 13MP का कैमरा दिया जा सकता है।
  • इसमें 6.6 इंच की PLS LCD डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग के साथ आती है।

Samsung Galaxy A14 4G को कंपनी मलेशिया में पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A14 4G बजट फोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। Samsung ने इस फोन के बारे में अभी ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी है। गैलेक्सी ए सीरीज का ये सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी हो सकता है, ऐसी अफवाह है। अब लॉन्च से पहले इसे लेकर एक और रिपोर्ट आई है जिसमें इसकी लॉन्च डेट, प्राइस आदि का खुलासा किया गया है। फोन के ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। आइए जानते हैं, भारतीय वेरिएंट के बारे में क्या जानकारी सामने आई है। 
 

Samsung Galaxy A14 4G Price in India

Samsung Galaxy A14 4G भारत में अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है। यह कंपनी की ओर से गैलेक्सी सीरीज में बजट हैंडसेट बताया जा रहा है। Saminsider की एक रिपोर्ट में इसका प्राइस और लॉन्च डेट भी बता दिए गए हैं। फोन भारत में 13,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ ही एक वेरिएंट 128 जीबी स्टोरे में भी पेश किया जा सकता है। इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये बताई गई है।  

Samsung Galaxy A14 4G को कंपनी मलेशिया में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। कहा जा रहा है कि मलेशिया वाले वेरिएंट जैसे स्पेसिफिकेशन ही भारत वाले वेरिएंट में भी दिए जा सकते हैं। अगर इस कयास को आधार मानकर चलें तो इसमें 6.6 इंच की PLS LCD डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz हो सकता है। स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Helio G80 के साथ आ सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5.0 के साथ आ सकता है। 

सैमसंग गैलेक्सी ए14 4जी में 50MP का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा, और 2 मेगापिक्सल का ही तीसरा लेंस भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट की साइड 13MP का कैमरा दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, 3.5mm हैडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  3. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  4. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  7. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  9. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  10. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.