50MP वाले ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएगा Samsung Galaxy A13 5G फोन! रेंडर्स हुए लीक...

GizNext द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स में यह स्मार्टफोन प्लास्टिक बिल्ड में देखा जा सकता है। जबकि रेंडर्स में फोन ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। वहीं, पुराने लीक्स में फोन ब्लू, ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में देखा गया था।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A13 5G में मिल सकते हैं चार कलर ऑप्शन
  • फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस हो सकता
  • फिलहाल कंपनी ने फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है
Samsung Galaxy A13 स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसमें फोन ब्लैक कलर वेरिएंट और फ्रेश डिज़ाइन के साथ देखा जा सकता है। लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसमें 5जी कनेक्टिविटी मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में 8 जीबी रैम और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। आपको बता  दें, यह फोन हाल ही में ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था, जिससे संकेत मिलते है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

GizNext द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स में यह स्मार्टफोन प्लास्टिक बिल्ड में देखा जा सकता है। जबकि रेंडर्स में फोन ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। वहीं, पुराने लीक्स में फोन ब्लू, ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में देखा गया था। इन रेंडर्स में Samsung Galaxy A13 स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में देखा गया है, जिसमें पतले किनारे मौजूद है। रियर कैमरा पैनल की बात करें, तो फोन अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में नए डिज़ाइन के साथ देखा गया है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A13 5G specifications (expected)

पुरानी लीक्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी स्मार्टफोन 4जी और 5जी वेरिएंट में आ सकता है। हाल ही में फोन ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके तुरंत लॉन्च के संकेत मिले थे। बेंचमार्किंग वेबसाइट पर फोन एंड्रॉयड 11 के साथ स्पॉट किया गया था। इसके अलावा, यह भी जानकारी मिली है कि इस स्मार्टफोन की कीमत $249 (लगभग 18,400 रुपये) होगी। हालांकि, Samsung ने फिलहाल स्मार्टफोन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें तीन रैम और स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। यह होंगे- 4 जीबी + 64जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी हो सकती है। पुरानी लीक्स से संकेत मिले थे कि इस फोन में 6.48 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही रेंडर्स से इशारा मिलता था कि सैमसंग गैलेक्सी ए13 स्मार्टफोन का वॉल्यूम और पावर बटन बाएं किनारे पर स्थित होगा। वहीं, फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन पर स्थित होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.