Samsung Galaxy A12 लॉन्च से दूर नहीं, मिला यह सर्टिफिकेशन

कुछ दिन पहले Samsung Galaxy A12 5G के कवर रेंडर्स इंटरनेट पर लीक हुए थे। इससे फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के बारे में जानकारी मिली।

Samsung Galaxy A12 लॉन्च से दूर नहीं, मिला यह सर्टिफिकेशन
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए12 में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर होगा
  • Samsung Galaxy A12 के 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल होंगे
  • फोन के ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर वेरिएंट होने की जानकारी मिली थी
विज्ञापन
Samsung Galaxy A12 को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। यह इशारा है कि फोन लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। Samsung के इस स्मार्टफोन के लिए लिस्टिंग में SM-A125F_DSN मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। लिस्टिंग से फोन के लॉन्च की तारीख या स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए12 पहले भी सुर्खियों का हिस्सा बन चुका है। स्मार्टफोन में हीलियो पी35 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है।

लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी GSMArena द्वारा दी गई। इस Samsung स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिल चुका है। कुछ दिन पहले Samsung Galaxy A12 5G के कवर रेंडर्स इंटरनेट पर लीक हुए थे। इससे फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के बारे में जानकारी मिली। स्मार्टफोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। यह 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस हो सकता है।

Samsung Galaxy A12 को हाल ही में Samsung की रूसी वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर लिस्ट किया गया था। यहां पर भी ब्लूटूथ लिस्टिंग में इस्तेमाल किए गए मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ था। स्मार्टफोन को गीकबेंच की साइट पर भी इसी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग में 3 जीबी रैम वेरिएंट का ज़िक्र था। संभव है कि मार्केट में और स्टोरेज मॉडल लाए जाएं। गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ कि सैमसंग गैलेक्सी ए12 में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 होगा।

अगस्त महीने की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Samsung Galaxy A12 के 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल होंगे। वो भी 3 जीबी रैम के साथ। संभव है कि रैम पर आधारित और मॉडल पेश किए जाएं। रिपोर्ट में इस फोन के ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर वेरिएंट होने की जानकारी मिली थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A12, Samsung, Samsung Galaxy A12 bluetooth
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »