Samsung Galaxy A11 में होगा होल-पंच डिस्प्ले, बड़ी बैटरी का भी दावा

Samsung Galaxy A11 में 5,000 एमएएच से लेकर 6,000 एमएएच क्षमता तक की बैटरी दिए जाने का दावा है। गैलेक्सी ए11 में ट्रिपल रियर कैमरा शामिल होने की जानकारी भी मिली है।

Samsung Galaxy A11 में होगा होल-पंच डिस्प्ले, बड़ी बैटरी का भी दावा

Samsung Galaxy A11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने का दावा है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A11 में होल-पंच डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस फोन में 5,000 से 6,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दिए जाने का दावा है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने का भी दावा है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A11 को लेकर हमने पहले ही कुछ लीक्स ऑनलाइन देखे हैं। यह फोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर भी देखा गया है। इसके अलावा गैलेक्सी ए11 को वाई-फाई अलायंस और यूएस की सर्टिफिकेशन वेबसाइट फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) के द्वारा सर्टिफाई भी कर दिया गया है। अब फोन को लेकर एक नई लीक सामने आई है, जहां इसके डिज़ाइन की जानकारी मिली है। इस लीक में Galaxy A11 के फ्रेम की तस्वीर देखने को मिली है। फ्रेम के डिज़ाइन से पता चलता है कि फोन एक छोटे होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा। यह होल-पंच डिस्प्ले के ऊपरी बाईं ओर होगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए11 के फ्रेम डिज़ाइन को लेकर यह लीक 91Mobiles ने दी है। इस पोस्ट में पब्लिकेशन ने दावा किया है कि Samsung Galaxy A11 में 5,000 से 6,000 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी। हालांकि यह जानकारी US FCC लिस्टिंग से मेल नहीं खाती। यूएस एफसीसी लिस्टिंग में  गैलैक्सी ए11 को 4,000 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट किया गया था। नई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह जानकारी यूएस एफसीसी लिस्टिंग से पूरी तरह से मेल खाती है।

Samsung Galaxy A11 भारत में मौजूदा Galaxy A10s का अपग्रेड होगा और कंपनी इस फोन की कीमत को सेगमेंट में कम से कम रखने की कोशिश कर सकती है। स्मार्टफोन को लेकर चल रही कुछ अफवाहों की बात करें तो Galaxy A11 स्मार्टफोन Android 10 के साथ आएगा और इसमें कम से कम 32 जीबी स्टोरेज होगी। ऐसा हो सकता है कि कंपनी इस फोन में अपनी लेटेस्ट कस्टम स्किन वन यूआई 2.0 दे।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए11 में क्वॉलकॉम Snapdragon 625 चिपसेट होगा। इसमें 2 जीबी रैम दी जाएगी। हालांकि इन सभी जानकारियों की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हुई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »