Samsung Galaxy A11 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

बता दें कि Samsung का गैलेक्सी ए11 स्मार्टफोन मार्केट में Samsung Galaxy A10s की जगह लेगा। कयासों का बाज़ार गर्म है कि गैलेक्सी ए11 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा।

Samsung Galaxy A11 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

Samsung Galaxy A11 में होल-पंच डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A11 में हो सकती है बड़ी बैटरी
  • One UI 2.0 पर चलेगा सैमसंग गैलेक्सी ए11
  • Samsung Galaxy A11 में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे होंगे
विज्ञापन
Samsung Galaxy A11 बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में है। इस फोन के बारे में अब तक कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। यह Samsung स्मार्टफोन Geekbench, Wi-Fi Alliance और US FCC पर लिस्ट हो चुका है। हमारा सामना सैमसंग गैलेक्सी ए11 की वास्तविक तस्वीर से भी हो चुका है। इससे फोन में होल-पंच डिस्प्ले होने की जानकारी मिली थी और सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में टॉप में बायीं तरफ छेद होगा। अब फोन की एक और वास्तविक तस्वीर सामने आई है जिसमें स्मार्टफोन का बैकपैनल व ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल नज़र आ रहा है।

फोन की तस्वीर को 91mobiles द्वारा साझा किया गया है। इशारा मिलता है कि Samsung Galaxy A11 में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे होंगे। रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है, स्मार्टफोन में बायीं तरफ। यह भी साफ हो गया कि डिवाइस में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। प्रतीत होता है कि बैक पैनल प्लास्टिक पॉलीकार्बोनेट बिल्ड वाला है। सैमसंग गैलेक्सी ए11 होल-पंच डिस्प्ले के साथ आने वाला बजट स्मार्टफोन होगा।

बता दें कि Samsung का गैलेक्सी ए11 स्मार्टफोन मार्केट में Samsung Galaxy A10s की जगह लेगा। कयासों का बाज़ार गर्म है कि गैलेक्सी ए11 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। डिवाइस One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 32 जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता को लेकर कुछ नहीं पता है। लेकिन चर्चा है कि फोन में 5,000 एमएएच से 6,000 एमएएच की बैटरी होगी। अमेरिकी एफसीसी लिस्टिंग से फोन में 4,000 एमएएच बैटरी का खुलासा हुआ था।

स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में पता नहीं चला है। गीकबेंच लिस्टिंग से फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। लेकिन सैमसंग द्वारा डिवाइस में पुराना प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद कम है। इतना तय है कि सैमसंग गैलेक्सी ए11 लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A11
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »