Samsung Galaxy A10 और Galaxy A60 में हो सकते हैं एलसीडी डिस्प्ले

जानकारी मिली है कि Samsung अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के दो मॉडल लॉन्च करेगी जो एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएंगे। कंपनी अपनी Galaxy A सीरीज़ को नया अवतार देना चाहती है और पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एलसीडी डिस्प्ले लाने की योजना है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 जनवरी 2019 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A60 को अप्रैल में लॉन्च किए जाने की खबर है
  • Galaxy A सीरीज़ के 9 नए स्मार्टफोन को 2019 की पहली छमाही में आएंगे
  • Samsung अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ से 28 जनवरी को पर्दा उठाएगी
जानकारी मिली है कि Samsung अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के दो मॉडल लॉन्च करेगी जो एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएंगे। कंपनी अपनी Galaxy A सीरीज़ को नया अवतार देना चाहती है और पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एलसीडी डिस्प्ले लाने की योजना है। याद रहे कि बीते साल लॉन्च किए गए गैलेक्सी ए सीरीज़ के सभी फोन ओलेड डिस्प्ले के साथ आए। संभवतः यह बदलने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी सस्ते गैलेक्सी ए हैंडसेट लॉन्च करके मार्केट में एक बार फिर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाह रही है। ज्ञात हो कि Samsung 28 जनवरी को भारतीय मार्केट में नई Galaxy M सीरीज़ के फोन पेश करेगी। इस सीरीज़ को Galaxy J और Galaxy On सीरीज़ की जगह लाया जा रहा है।

दक्षिण कोरियाई मीडिया ETNews की रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी ए सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लाए जाएंगे- Samsung Galaxy A10 और Samsung Galaxy A60। दोनों ही फोन में एलसीडी डिस्प्ले होंगे। ओलेड की तुलना में सस्ता होने की वजह से एलसीडी डिस्प्ले पैनल वाले ये फोन अब किफायती हो जाएंगे।

Galaxy A सीरीज़ एक किस्म का मिश्रण होगा। एलसीडी और ओलेड डिस्प्ले वाले फोन लाए जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि हर महीने 25 से 30 लाख Samsung Galaxy A10 मॉडल मार्केट में आएगा।

Samsung Galaxy A60 को अप्रैल में लॉन्च किए जाने की खबर है। इसकी कीमत  25,000 रुपये के आसपास होगी। इस फोन को चुनिंदा मार्केट में Samsung Galaxy A8s Lite के नाम से लाए जाने की उम्मीद है। यह इस फोन में पंच होल डिज़ाइन होने की ओर इशारा है। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Samsung Galaxy A सीरीज़ के अंतर्गत 9 नए स्मार्टफोन को 2019 की पहली छमाही में उतारा जा सकता है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Samsung अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ से 28 जनवरी को पर्दा उठाएगी। इस सीरीज़ के फोन मार्केट में 5 फरवरी से उपलब्ध होंगे। नई गैलेक्सी एम सीरीज़ के फोन इनफिनिटी वी डिस्प्ले पैनल के साथ आएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A60, Samsung, Samsung Galaxy A10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.