Samsung Galaxy A06 की कीमत, स्टोरेज, फीचर्स का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें

Samsung Galaxy A06 में 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अगस्त 2024 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A06 में 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की डिस्प्ले होगी।
  • Samsung Galaxy A06 फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस होगा।
  • Samsung Galaxy A06 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Samsung Galaxy A06 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung जल्द ही भारत में Samsung Galaxy A06 को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में Samsung Galaxy A06 चुनिंदा एशियाई बाजारों में लॉन्च किया चुका है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, फोन की कीमतों के साथ-साथ रैम और स्टोरेज की जानकारी ऑनलाइन सामने आ गई है, जिससे जल्द लॉन्च होने का सुझाव मिलता है। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन मौजूदा मॉडल के समान डिजाइन और फीचर्स की पेशकश करेगा। खासतौर पर सैमसंग गैलेक्सी ए06 को वियतनाम में दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया था। यहां हम आपको Samsung Galaxy A06 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A06 Price


91Mobiles Hindi की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A06 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी। वहीं 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये होगी। रिपोर्ट में डॉक्यूमेंट रिटेलर्स के लिए एक लीक हुई ऑफिशियल नोटिफिकेशन मिलती है। इससे पता चलता है कि फोन जल्द ही देश में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। मलेशिया में Samsung Galaxy A06 तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, लाइट ब्लू और लाइट ग्रीन में आएगा।


Samsung Galaxy A06 Features


Samsung Galaxy A06 में 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6 पर काम करता है। वियतनामी वेरिएंट 6GB तक RAM और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। सैमसंग नॉक्स वॉल्ट सिक्योरिटी सिस्टम के साथ भी आता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

900x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.