50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A04 लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy A04 में ऑक्टा कोर Exynos 850 है। इसमें 4 GB / 6 GB / 8 GB तक RAM और 32 GB / 64 GB / 128 GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अगस्त 2022 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A04 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A04 एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड One UI Core 4.1 पर काम करता है।
  • Samsung Galaxy A04 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A04 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने चुपचाप तरीके से Samsung Galaxy A04 को पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन नवंबर 2021 में पेश किए गए Samsung Galaxy A03 के अपग्रेड के तौर पर आया है। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो कि HD+ डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको सैमसंग के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Samsung Galaxy A04 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy A04 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसके साथ इनफिनिटी-वी नॉच दिया गया है जो कि HD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में LED फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर बेस्ड One UI Core 4.1 पर काम करता है।

प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो कि Exynos 850 है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4 GB / 6 GB / 8 GB तक RAM और 32 GB / 64 GB / 128 GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। हालांकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ा सकते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो सैमसंग के इस फोन की लंबाई 164.4 mm, चौड़ाई 76.3 mm, मोटाई 9.1mm और वजन 192 ग्राम है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A04 की कीमत और उपलब्धता


Samsung ने अभी Samsung Galaxy A04 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी प्रदान नहीं की है। हालांकि हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए04 की कीमत 169 euros यानी कि 13,412 रुपये हो सकती है। कलर्स के लिए यह ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और कॉपर में उपलब्ध होगा।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.