Samsung Galaxy A04 Core लेगा Exynos 850 के साथ एंट्री, लीक रेंडर्स से हुआ खुलासा

फोटो से साफ होता है कि Galaxy A04 Core का डिजाइन करीब अपने पुराने मॉडल के जैसा है। डिवाइस में सामने की ओर मोटे बेजल के साथ वाटरड्रॉप नॉच स्क्रीन पर दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2022 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A04 Core का डिजाइन करीब अपने पुराने मॉडल के जैसा है।
  • Samsung Galaxy A04 Core के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर की दी गई है।
  • Samsung Galaxy A04 Core में Exynos 850 चिपसेट दिया जाएगा।

Galaxy A04 Core में Exynos 850 चिपसेट दिया जा सकता है।

Photo Credit: Samsung Galaxy A04 Core

Samsung कथित तौर पर Galaxy A04 Core नाम के एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। स्मार्टफोन बीते साल आए Galaxy A03 Core की जगह लेगा। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अनुमानित लॉन्च से पहले ही Winfuture.de ने Galaxy A04 Core के ऑफिशियल मार्केटिंग रेंडर जारी किए हैं। फोटो से साफ होता है कि Galaxy A04 Core का डिजाइन करीब अपने पुराने मॉडल के जैसा है। डिवाइस में सामने की ओर मोटे बेजल के साथ वाटरड्रॉप नॉच स्क्रीन पर दिया गया है। स्मार्टफोन के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर की दी गई है। हालांकि A04 Core में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है।
Advertisement

स्मार्टफोन के पॉलीकार्बोनेट रियर में मैट फिनिश है। इसमें सिंगल रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश है। रेंडरर्स से साफ होता है कि स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रीन और कॉपर कलर में उपलब्ध होगा। अगर स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो रिपोर्ट में इसके स्पेसिफिकेशंस की कोई जानकारी नहीं आई है। हालांकि यह Galaxy A03 Core से ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशंस से लैस होकर आ सकता है।

पुरानी रिपोर्टस से साफ होता है कि Galaxy A04 Core में Exynos 850 चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। ऐसी उम्मीद है कि स्मार्टफोन इस साल जून या जुलाई के महीने में ऑफिशियल लॉन्च हो सकता है। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह स्मार्टफोन किन-किन मार्केट में एंट्री करेगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A03 Core के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Galaxy A03 Core में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 2GB RAM दी गई है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में पहले से ही Android 11 Go एडिशन इंस्टॉल किया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.