Samsung Galaxy A01 से उठा पर्दा, 8 जीबी रैम और दो रियर कैमरे से है लैस

Samsung Galaxy A01 इनफिनिटी वी डिस्प्ले के साथ आता है। निचले हिस्से पर बॉर्डर भी है। रियर पर दिया गया डुअल कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजीशन में है। मॉड्यूल को बैक पैनल पर बायीं तरफ टॉप पर जगह मिली है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2019 11:48 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए01 की बैटरी 3,000 एमएएच की है
  • Samsung Galaxy A01 के सारे स्पेसिफिकेशन अभी नहीं हुए सार्वजनिक
  • सैमसंग गैलेक्सी ए01 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
Samsung Galaxy A01 बजट स्मार्टफोन से पर्दा उठ गया है। Samsung ने चुपचाप अपने इस स्मार्टफोन को वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। लेकिन अभी सैमसंग गैलेक्सी ए01 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप है। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए01 में 5.7 इंच का एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले, 8 जीबी तक रैम, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सैमसंग गैलेक्सी ए01 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने इस फोन को अपनी साइट पर लिस्ट कर दिया है। आधिकारिक लिस्टिंग से हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। फोन ब्लैक, ब्लू और रेड रंग में आएगा।

Samsung Galaxy A01 इनफिनिटी वी डिस्प्ले के साथ आता है। निचले हिस्से पर बॉर्डर भी है। रियर पर दिया गया डुअल कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजीशन में है। मॉड्यूल को बैक पैनल पर बायीं तरफ टॉप पर जगह मिली है। पावर बटन स्क्रीन की बायीं तरफ मौज़ूद है, जबकि वॉल्यूम बटन बायें किनारे पर हैं। तस्वीरों में फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक नहीं मिली है।
 

Samsung Galaxy A01 specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए01 के बारे में विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है। सिर्फ अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए गए हैं। Samsung Galaxy A01 में 5.7 इंच का एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोससर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए01 में डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। .

सैमसंग गैलेक्सी ए01 की बैटरी 3,000 एमएएच की है। यह डुअल-सिम सपोर्ट और एफएम रेडियो के साथ आता है। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए01 का डाइमेंशन 146.3x70.86x8.34 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  6. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  8. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  9. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.