8GB रैम, 6.6 इंच Full HD डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy A सीरीज के ये नए स्मार्टफोन 18 जनवरी को होंगे लॉन्च!

कंपनी के हालिया लॉन्च Galaxy A14 5G की बात करें तो इस फोन  को 6.6 इंच डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जनवरी 2023 10:46 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने Amazon पर एक माइक्रोसाइट लाइव की है।
  • इसमें गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च को टीज किया गया है।
  • फोन में 6.6 इंच फुलएचडी डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

A सीरीज के इन स्मार्टफोन्स का लॉन्च लॉन्च 18 जनवरी के लिए निर्धारित किया गया है।

Photo Credit: Samsung

Samsung अपनी Galaxy A सीरीज में भारत में कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने जा रही है जिसके लिए कंपनी ने अधिकारिक पुष्टि कर दी है। हाल ही में Galaxy A14 5G को अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया गया था। अब भारत में भी कंपनी इस सीरीज के नए स्मार्टफोन्स को लेकर आ रही है। इसमें Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G के लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इन स्मार्टफोन्स का मॉनिकर साझा नहीं किया गया है। लेकिन इन स्मार्टफोन्स को हाल ही में गीकबेंच और ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट्स पर स्पॉट किया गया था। 

Samsung ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट लाइव की है जिसमें गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च को टीज किया गया है। यह लॉन्च 18 जनवरी के लिए निर्धारित किया गया है। जिसका समय दोपहर 12 बजे का होगा। डिवाइसेज के लिए कलर वेरिएंट्स का भी खुलासा कर दिया गया है जिसमें Awesome Black, Awesome Burgundy और Awesome Green कलर शामिल होंगे। फोन में 6.6 इंच फुलएचडी डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। 
Advertisement

कंपनी ने बैटरी के बारे में भी कुछ संकेत दिए हैं। जिसके मुताबिक फोन में 2 दिन तक बैक अप दे सकने वाली बैटरी देखने को मिलेगी। फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसके साथ OIS सपोर्ट भी बताया गया है। फोन में 5जी प्रोसेसर होगा जिसके साथ 8 जीबी रैम देखने को मिल सकती है। इसके अलावा लॉक स्क्रीन पर्सनलाइजेशन, स्प्लिट स्क्रीन, क्विक शेयर और प्राइवेसी डैशबोर्ड जैसे फीचर्स भी इसमें देखने को मिल सकते हैं। 

कंपनी के हालिया लॉन्च Galaxy A14 5G की बात करें तो इस फोन  को 6.6 इंच डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 700 SoC है जिसके साथ में 4 जीबी रैम दी गई है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल मेन लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए फोन 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.0 पर रन करता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी मोटाई 9.1mm है और वजन 204g है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.2Ghz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Galaxy A14 5G, Samsung Galaxy A14 5G, Galaxy A34 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.