Samsung के पहले एंड्रॉयड गो फोन की हो रही है टेस्टिंग

Samsung कुछ दिनों पहले ही अपने पहले एंड्रॉयड गो हैंडसेट की 4 बाज़ारों में टेस्टिंग के लिए चर्चा में आई थी। इनमें शामिल था...

Samsung के पहले एंड्रॉयड गो फोन की हो रही है टेस्टिंग

Samsung

ख़ास बातें
  • सैमसंग के पहले एंड्रॉयड गो हैंडसेट की बाज़ारों में टेस्टिंग
  • Samsung ने यह टेस्टिंग कई अन्य बाज़ारों में भी की है
  • इनमें से एक मॉडल अप्रैल महीने दिखा था
विज्ञापन
Samsung कुछ दिनों पहले ही अपने पहले एंड्रॉयड गो हैंडसेट की 4 बाज़ारों में टेस्टिंग के लिए चर्चा में आई थी। इनमें शामिल था भारत, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका। अब दावा किया गया है कि Samsung ने यह टेस्टिंग कई अन्य बाज़ारों में भी की है। कहा जा रहा है कि SM-J260F, SM-J260M और SM-J260G मॉडल नंबर वाले हैंडसेट को यूरोप, लैटिन अमेरिका और एशिया में कई बाज़ारों में टेस्ट किया गया है। इनमें से एक मॉडल अप्रैल महीने दिखा था।

इसके Galaxy J2 Core नाम से आने की उम्मीद है। बता दें कि अन्य एंड्रॉयड गो हैंसेट की तरह, सैमसंग का यह फोन भी एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा।

सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, SM-J260F मॉडल को यूके, उजबेकिस्तान, कॉकेशस देश, जर्मनी, इटली, युक्रेन, रूस, कजाकस्तान, फ्रांस और पोलैंड  में टेस्ट किया गया था। वहीं, SM-J260M मॉडल को अरेजंटीना, बोलीविया, चिली, कोलंबिया, त्रिनिदाद, पेरू, पनाडा और पैराग्वे में टेस्ट किया गया है। इसी तरह एशियाई बाज़ार - कंबोडिया, थाइलैंड, सिंगापुर, मलयेशिया और वियतनाम में SM-J260G मॉडल को टेस्ट किया गया है। बता दें कि समान मॉडल की टेस्टिंग भारत, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में हो चुकी है।   

ऐसी उम्मीद है कि जहां-जहां यह टेस्टिंग हो रही है, वहां सैमसंग एंड्रॉयड गो फोन उतारेगी। गीकबेंच लिस्टिंग पर जाएं तो इसमें 1 जीबी रैम दिए जाएंगे। साथ ही एक्सीनोस 7570 प्रोसेसर का ऑप्टिमाइज्ड वर्ज़न काम करेगा। इसमें 4 एआरएम कॉर्टेक्स-ए53 कोर हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Android Go
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »