Samsung के कई स्मार्टफोन पर छूट, यहां से खरीदें

त्यौहारी सीज़न खत्म होने के बाद, एक बार फिर स्मार्टफोन सेल की वापसी हो रही है। सैमसंग स्मार्टफोन खरीदने का अच्छा मौका है। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने सैमसंग कार्निवाल का आयोजन किया है और सैमसंग की आधिकारिक साइट पर 30 अक्टूबर तक सेल में आकर्षक ऑफर मिलेंगे।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2017 13:48 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग मोबाइल पर आकर्षक ऑफर का फायदा ले सकते हैं
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 57,900 रुपये की जगह 53,900 रुपये में मिल रहा है
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट 64 जीबी वेरिएंट को 14,900 रुपये में मिल रहा है
त्यौहारी सीज़न खत्म होने के बाद, एक बार फिर स्मार्टफोन सेल की वापसी हो रही है। सैमसंग स्मार्टफोन खरीदने का अच्छा मौका है। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने सैमसंग कार्निवाल का आयोजन किया है और सैमसंग की आधिकारिक साइट पर 30 अक्टूबर तक सेल में आकर्षक ऑफर मिलेंगे।

उपभोक्‍ता इस सेल के दौरान सैमसंग मोबाइल पर आकर्षक ऑफर का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग की ई-कॉमर्स साइट से इन प्रोडक्ट की खरीदारी के लिए आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। बजाज फिनसर्विस के साथ बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का भी विकल्प है। आइए आपको इस सेल में मिलने वाले ऑफर के बारे में बताते हैं।
Advertisement

1. सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन 57,900 रुपये की जगह 53,900 रुपये में मिल रहा है। जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस8+ 64,900 रुपये की जगह 58,900 रुपये में उपलब्ध है। इन दोनों फोन के साथ 4,000 रुपये का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के साथ आता है।

1. सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स को 1,000 रुपये की छूट के साथ 15,900 रुपये में बेचा जा रहा है। हैंडसेट को इसी कीमत में फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीज़न लूट ऑन मोबाइल्स में भी उपलब्ध कराया गया है। इस हैंडसेट के साथ एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।
Advertisement

2.सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट के 64 जीबी वेरिएंट को 14,900 रुपये में बेचा जा रहा है। आम तौर पर इस हैंडसेट की कीमत 15,900 रुपये रहती है। आईसीआईसीआई वाला कैशबैक ऑफर भी इस हैंडसेट के साथ दिया जा रहा है।
Advertisement

3. सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो को 800 रुपये की छूट के साथ 8,190 रुपये में उपलब्ध है। वेबसाइट पर इसकी आम कीमत 8,990 रुपये बताई गई है।

4.सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो को आप इस एनिवर्सरी सेल में 7,590 रुपये में खरीद पाएंगे। इस वेबसाइट पर आपको 400 रुपये की छूट मिल रही है।
Advertisement

5.सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 की आम कीमत 7,990 रुपये है। इसे 6,990 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

6. सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो 500 रुपये में सस्ते में उपलब्ध है। इस हैंडसेट के लिए आपको 6,990 रुपये खर्चने होंगे। इसके साथ कैशबैक ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकेगा।

7. सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 हैंडसेट 800 रुपये की छूट के साथ 6,690 रुपये में उपलब्ध है। आम तौर पर यह हैंडसेट 7,490 रुपये में बेचा जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.