Samsung Anniversary Sale: Galaxy Note 9, Galaxy S9 समेत अन्य सैमसंग फोन बिक रहे सस्ते में

Samsung Anniversary Sale: सैमसंग एनिवर्सरी सेल में स्मार्टफोन, टीवी, वियरेबल, ऑडियो डिवाइस और होम एप्लायंसेज जैसे कई प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Samsung Anniversary Sale: Galaxy Note 9, Galaxy S9 समेत अन्य सैमसंग फोन बिक रहे सस्ते में

Samsung Anniversary Sale: Galaxy Note 9, Galaxy S9 समेत अन्य सैमसंग फोन बिक रहे सस्ते में

ख़ास बातें
  • सैमसंग सेल में स्मार्टफोन पर 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  • Samsung UHD और HD TV पर 49 प्रतिशत तक की छूट
  • Samsung Anniversary Sale चलेगी 13 अक्टूबर तक
विज्ञापन
Samsung Anniversary Sale: सैमसंग एनिवर्सरी सेल का आगाज़ हो चुका है और सेल 13 अक्टूबर तक चलेगी। Samsung Sale में स्मार्टफोन, टीवी, वियरेबल, ऑडियो डिवाइस और होम एप्लायंसेज जैसे कई प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिल रहा है। सेल कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर 13 अक्टूबर तक लाइव रहेगी। अस्थायी रूप से कटौती के अलावा Samsung Anniversary Sale में ग्राहकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत का बैंकिंग डिस्काउंट और Amazon Pay ट्रांजेक्शन पर सुनिश्चित कैशबैक, गिफ्ट वाउचर और एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।
 

Samsung Anniversary Sale Offers

सैमसंग सेल में मिलने वाली डील्स की बात करें तो Samsung Galaxy S9 स्मार्टफोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। Samsung Galaxy Note 9 को डिस्काउंट के बाद 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा है। Samsung Frame TV की कीमत में भी कटौती कर दी गई है और सेल में ग्राहक इस सैमसंग टीवी को 84,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

वियरेबल की बात करें तो Galaxy Watch का 46 एमएम वेरिएंट अभी सेल में 23,990 रुपये में उपलब्ध है। Samsung Galaxy Note 10 और प्लस वेरिएंट पर एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही Galaxy M-Series, गैलेक्सी ए-सीरीज़ के फोन और टैबलेट की कीमत में सीमित समय के लिए कटौती की गई है।

सैमसंग स्मार्टफोन पर 50 प्रतिशत तक की छूट, स्मार्टवॉच पर 20 प्रतिशत तक की छूट, सैमसंग की यूएचडी और एचडी टीवी रेंज़ पर 49 प्रतिशत तक की छूट और JBL ऑडियो एक्सेसरीज़ पर 61 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। सेल में सैमसंग स्टोर पर SBI, HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। अमेज़न पे ट्रांजेक्शन पर 1,500 रुपये तक का सुनिश्चित कैशबैक मिलेगा। MakeMyTrip बुकिंग पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी है। इसके अलावा सैमसंग स्मार्टफोन पर एक्सचेंज डिस्काउंट की भी सुविधा दे रही है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »