5,000mAh बैटरी, 4GB रैम, 13MP डुअल कैमरा के साथ Samsung Galaxy A04e स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy A04e की कीमत के बारे में कंपनी ने वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2022 16:56 IST
ख़ास बातें
  • मेन कैमरा f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का है
  • स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढाई जा सकती है
  • फोन में 6.5 इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले है

Samsung Galaxy A04e की कीमत के बारे में कंपनी ने वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी है।

Samsung Galaxy A04e फोन को कंपनी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। गैलेक्सी ए सीरीज में यह लेटेस्ट एंट्री है। इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है और वॉटरड्रॉप नॉच है। फोन में 4GB रैम है और ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस है। 

Samsung Galaxy A04e की कीमत के बारे में कंपनी ने वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी है। इसकी उपलब्धता के बारे में भी लिस्टिंग कुछ नहीं कहती है। फोन को ब्लू, ब्लैक और कॉपर कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी ने भारत में Galaxy A04s को इस महीने की शुरुआत में 13,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था जिसमें इसका 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। 

Samsung Galaxy A04e specifications

Samsung Galaxy A04e फोन One UI Core 4.1 की स्किन के साथ Android 12 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में दिया गया है जो कि स्क्रीन के सेंटर में मौजूद है। फोन 4GB रैम के साथ आता है और ऑक्टा-कोर SoC से लैस है। 

ऑप्टिक्स डिपार्टमेंट में मेन कैमरा f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का है और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर सेकंडरी कैमरा के रूप में मौजूद है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए स्मार्टफोन में f/2.2 लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फ्रंट में है।

लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 32GB, 64GB, और 128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, और Bluetooth v5 का सपोर्ट है। फोन में एक्सिलेरोमीटर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद है। इसमें 5000mAh की बैटरी है। फोन के डाइमेंशन 164.2 x 75.9 x 9.1mm और वजन 188 ग्राम है। 
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.