3 महीने के मुफ्त इंटरनेट डेटा के साथ रिलायंस का 4जी स्मार्टफोन मात्र 2,999 रुपये में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जुलाई 2016 11:40 IST
ख़ास बातें
  • लाइफ ब्रांड के कई स्मार्टफोन की कीमत में की गई है कटौती
  • रिलायंस जियो सिम के साथ मिल रहा है मुफ्त इंटरनेट डेटा
  • रिलायंस जियो की सेवाएं अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुई हैं
गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड के कई स्मार्टफोन की कीमत में आधिकारिक तौर पर कटौती की गई है। कंपनी ने अपने डीलरों को जानकारी दी है कि नई कीमतें मंगलवार से लागू होगीं।

लाइफ वाटर 2 अब 9,499 रुपये (4,000 रुपये की कटौती, पुरानी कीमत 13,499 रुपये) में मिलेगा। लाइफ विंड 6 जो पहले 6,499 रुपये में उपलब्ध था, अब 500 रुपये सस्ता होकर 5,999 रुपये में मिलेगा। लाइफ फ्लेम 2 स्मार्टफोन की नई कीमत 3,499 रुपये (4,799 रुपये से 1,300 रुपये सस्ता होकर) होगी।

लाइफ फ्लेम 4, फ्लेम 5 और फ्लेम 6 की कीमत में 1,000-1,000 रुपये की कटौती की गई है। अब इन स्मार्टफोन कीमत 2,999 रुपये होगी।

ज्ञात हो कि सभी लाइफ ब्रांड स्मार्टफोन आज की तारीख में तीन महीने के मुफ्त अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉल ऑफर के साथ आते हैं। यह ऑफर रिलायंस जियो के सिम के साथ उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक आज की तारीख में मात्र 2,999 रुपये खर्चकर नए 4जी फोन के साथ अनलिमिटेड 4जी डेटा और वॉयस कॉल पा सकेंगे।
Advertisement

ज्ञात हो कि रिलायंस जियो की 4जी सेवाओं को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी एम्प्लॉय रेफरल प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को अपनी सेवाएं मुहैया करा रही है। रिलायंस सीडीएमए के ग्राहकों को भी रिलायंस जियो सिम में अपग्रेड करने का ऑफर दिया जा रहा है। रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड स्मार्टफोन के साथ रिलायंस जियो के सिम भी दिए जा रहे हैं। सभी लाइफ ब्रांड हैंडसेट 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं और इनमें वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर भी मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Lyf, Lyf Mobiles, Mobiles, Reliance

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.