Jio Phone खरीदें वो भी मात्र 699 रुपये में

जियो फोन दिवाली 2019 ऑफर के तहत, Jio Phone की कीमत 699 रुपये तय की गई है। रिलायंस जियो की ओर से जियो फोन को चार्ज करने पर ग्राहकों को 700 रुपये का फायदा होगा।

Jio Phone खरीदें वो भी मात्र 699 रुपये में

Jio Phone को 1,500 रुपये में किया गया था लॉन्च

ख़ास बातें
  • Jio Phone Diwali 2019 ऑफर के तहत इस दाम में मिलेगा यह फोन
  • 4 अक्टूबर से 699 रुपये में बिकेगा जियो फोन
  • जियो फोन एक स्मार्ट फीचर फोन है
विज्ञापन
रिलायंस जियो के किफायती स्मार्ट फीचर फोन Jio Phone को इस त्योहारी सीज़न में 699 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी जानकारी Reliance Jio ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी। जियो फोन को जुलाई 2017 में 1,500 रुपये में लॉन्च किया गया था। बीते महीने इस फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर का ऐलान किया गया था जिसके बाद हैंडसेट की प्रभावी कीमत 501 रुपये हो गई थी। हालांकि, अब टेलीकॉम कंपनी ने ऐलान किया है कि जियो फोन को मात्र 699 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन की यह कीमत "Jio Phone Diwali 2019" ऑफर का हिस्सा है।
 

Jio Phone price in India, special offers

जियो फोन दिवाली 2019 ऑफर के तहत, जियो फोन की कीमत 699 रुपये तय की गई है। रिलायंस जियो की ओर से जियो फोन को चार्ज करने पर ग्राहकों को 700 रुपये का फायदा होगा। अतिरिक्त डेटा के लिए ग्राहकों को पहले सात रीचार्ज कराने होंगे। इसके बाद कंपनी 99 रुपये का डेटा अकाउंट में जोड़ देगी।

Reliance Jio ने गैजेट्स 360 को बताया है कि नया ऑफर 4 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

याद रहे कि जियो फोन को 2017 में 1,500 रुपये में लॉन्च किया गया था। बीते साल ही इसके लिए 501 रुपये का एक्सचेंज ऑफर आया था। लेकिन इस ऑफर में फोन को खरीदने के लिए आपको 1,095 रुपये का भुगतान करना पड़ता था।
 

Jio Phone Specifications

एक सिम वाले जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। जियो फोन की बैटरी 2000 एमएएच की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Jio Phone Specifications, Jio Phone Sale
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »