• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंडो तिब्बत बॉर्डर पर भारत के आखिरी गांव में बजी मोबाइल की घंटी, माणा गांव में जियो ने शुरु की 4जी सर्विस

इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर भारत के आखिरी गांव में बजी मोबाइल की घंटी, माणा गांव में जियो ने शुरु की 4जी सर्विस

रिलायंस जियो ने इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर भारत के आखिरी गांव माणा में 4जी सर्विस चालू कर दी है। अब तक इस एरिया में किसी भी तरह की दूरसंचार कनेक्टिविटी उपलब्ध नही थी।

इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर भारत के आखिरी गांव में बजी मोबाइल की घंटी, माणा गांव में जियो ने शुरु की 4जी सर्विस

रिलायंस जियो ने इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर भारत के आखिरी गांव माणा में 4जी सर्विस शुरू कर दिया है। ऐसा करके रिलायंस जियो माणा गांव क्षेत्र में सर्विस देने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है।

ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने भारत के आखिरी गांव माणा में 4जी सर्विस चालू कर दी है
  • रिलायंस माणा गांव में सर्विस देने वाला पहला ऑपरेटर है
  • इससे स्थानीय टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली/देहरादून, 10 दिसंबर, 2022: रिलायंस जियो ने इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर भारत के आखिरी गांव माणा में 4जी सर्विस चालू कर दी है। उत्तारखंड के चमोली जिले के माणा गांव में पहली बार मोबाइल की घंटी बजी है। रिलायंस जियो माणा गांव क्षेत्र में सर्विस देने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है। अब तक इस एरिया में किसी भी तरह की दूरसंचार कनेक्टिविटी उपलब्ध नही थी।

स्वर्ग के द्वार के तौर पर मशहूर माणा गांव को उत्तराखंड सरकार ने ‘टूरिज्म विलेज' का तमगा दिया हुआ है। अब जियो 4जी दूरसंचार सेवाएं शुरू होने से सैलानियों की तादाद में इजाफा होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा।

यह मोबाइल टावर साइट, माणा गांव क्षेत्र में सेवारत आईटीबीपी कर्मियों, ग्रामीणों और पर्यटकों को 4जी वॉयस और डेटा सेवाएं प्रदान करेगी। यह भीम शिला, व्यास गुफा, गणेश गुफा आदि जैसे अन्य महत्वपूर्ण पर्यटक और धार्मिक क्षेत्रों को भी कवर करेगी।

इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक  वीडियो संदेश में कहा "हमारे माननीय प्रधान मंत्री के 'डिजिटल इंडिया' विज़न के अनुरूप और उत्तराखंड को 'डिजिटल देवभूमि' में बदलने के अपने प्रयास में आज, जियो उत्तराखंड के आखिरी भारतीय गांव माणा तक 4 जी सेवा लाने में सफल रहा। माणा गांव में जियो द्वारा 4जी सेवा की शुरुआत सराहनीय है। इतने दूर दराज़ के इलाके में टावर लगाने वाला जियो पहला ऑपरेटर है। मैं जियो को धन्यवाद देना चाहता हूं, वे डिजिटल परिदृश्य पर राज्य के विकास की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही उत्तराखंड के नागरिकों के लाभ के लिए जियो अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर देगा।“

माणा गांव में 4जी सेवाओं के वर्चुअल लॉन्च कार्यक्रम में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलेपमेंट एजेंसी (ITDA), उत्तराखंड के डायरेक्टर अमित सिन्हा और रिलायंस जियो के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

जियो के उत्तराखंड में 4800 से अधिक टावर हैं, जो राज्य में किसी भी अन्य ऑपरेटर की तुलना में काफी अधिक है। जियो का 4G नेटवर्क अब उत्तराखंड के सभी कस्बों और 16900 से अधिक गांवों में उपलब्ध है। जो इसे राज्य का सबसे बड़ा और सबसे व्यापक वॉयस और डेटा नेटवर्क बनाता है।

धार्मिक महत्व के सभी चारधाम और श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा जियो नेटवर्क से जुड़े हैं। इसी वर्ष चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले जियो ने सोनप्रयाग से केदारनाथ मंदिर तक के ट्रेक रूट पर भी 4G नेटवर्क उपलब्ध कराया था। यहां सेवा देने वाला जियो पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है।

जियो उत्तराखंड के 20 शहरों में अपनी अनूठी वायर्ड ब्रॉडबैंड सेवाएं - जियोफाइबर भी दे रहा है। जियोफाइबर राज्य का सबसे बड़ा वायर्ड ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »