Realme Neo 7 SE फोन 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ फरवरी में होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Realme Neo 7 SE में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन लेंस होगा। फोन के 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh बैटरी से लैस होने का भी दावा किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जनवरी 2025 18:55 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग स्मार्टफोन 1.5K रिजॉल्यूशन वाले फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है
  • इसमें MediaTek Dimensity 8400 Max SoC मिलने की उम्मीद है
  • इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन लेंस होगा

Realme Neo 7 (ऊपर तस्वीर में) को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Realme

Realme Neo 7 SE को जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन द्वारा हालिया समय में कई विभिन्न सर्टिफिकेशन प्राप्त किए जा चुके हैं। इनके जरिए अपकमिंग डिवाइस की कुछ जानकारी भी सामने आ चुकी है। हाल ही में इसके डिजाइन रेंडर के लीक होने के बाद अब एक पॉपुलर टिप्सटर ने Realme Neo 7 SE के लगभग सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। स्मार्टफोन के 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने का दावा किया गया है। यह भी बताया गया है कि अपकमिंग Realme स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400 Max चिपसेट पर काम करेगा और इसमें 50-मेगापिक्सल IMX882 प्राइमरी रियर लेंस शामिल होगा।

चीन के पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर एक पोस्ट में Realme Neo 7 SE का नाम लेते हुए इसके स्पेसिफिकेशन्स लीक किए हैं। टिप्सटर के दावों को सच मानें तो अपकमिंग रियलमी नियो स्मार्टफोन 1.5K रिजॉल्यूशन वाले फ्लैट डिस्प्ले  के साथ आएगा। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Max SoC मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

टिप्सटर आगे बताता है कि Neo 7 SE में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन लेंस होगा। फोन के 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh बैटरी से लैस होने का भी दावा किया गया है। इसमें प्लास्टिक मिडल फ्रेम मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। DCS ने यह भी दावा किया है कि स्मार्टफोन को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा।

फोन हाल ही में चीन के MIIT सर्टीफिकेशन में नजर आया था। इस लिस्टिंग के माध्यम से फोन का डिजाइन भी रिवील हो गया था। इसका मॉडल नंबर RMX5080 मेंशन किया गया था। हालांकि, लिस्टिंग में इसकी बैटरी कैपेसिटी 6800mAh रेटेड लिखी गई थी, जो टिपिकली 7,000mAh हो सकती है।
Advertisement

Realme का यह अपकमिंग फोन Realme GT Neo 6 SE का सक्सेसर होगा, जिसे Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 SoC के साथ लॉन्च किया गया था। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.