Redmi X हुआ ऑनलाइन लिस्ट, कलर वेरिएंट और डिजाइन का भी पता चला

आधिकारिक लॉन्च से ठीक एक दिन पूर्व चीन में Redmi स्मार्टफोन को Redmi X नाम से लिस्ट कर दिया गया है।

Redmi X हुआ ऑनलाइन लिस्ट, कलर वेरिएंट और डिजाइन का भी पता चला

Photo Credit: Weibo/Lei Jun

Redmi X हुआ ऑनलाइन लिस्ट, कलर वेरिएंट और डिजाइन का भी पता चला

ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा यह रेडमी फोन
  • लॉन्च से पहले JD.com पर लिस्ट हुआ Redmi X
  • रेडमी एक्स की कीमत हो सकता है 9,999 चीनी युआन
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि Redmi अब स्वत्रंत ब्रांड होगा। 10 जनवरी को चीनी मार्केट में रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च होना है। आधिकारिक लॉन्च से ठीक एक दिन पूर्व चीन में Redmi स्मार्टफोन को Redmi X नाम से लिस्ट कर दिया गया है। हैंडसेट को ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट JD.com पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में डमी तस्वीर को दर्शाया गया है, गौर करने वाली बात यहां ये है कि डिवाइस की प्री-सेल भी शुरू हो चुकी है।

शाओमी के फाउंडर ली जून (Lei Jun) ने भी आगामी रेडमी स्मार्टफोन की तीन तस्वीरों को चीनी वेबसाइट Weibo पर साझा किया है। शेयर की गई तस्वीरों से कलर वेरिएंट, बैक पैनल डिजाइन और कई अन्य चीजों के बारे में अहम जानकारी मिल रही है। वीबो पोस्ट से पता चला है कि स्मार्टफोन को पिंक, ब्लैक और ब्लू रंग में उतारा जाएगा। पिंक और ब्लू वेरिएंट के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश तो वहीं ब्लैक रंग वाले वेरिएंट का बैक पैनल मेट फिनिश के साथ दिखाई दे रहा है।

फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स568 प्राइमरी सेंसर हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। ली जून (Lei Jun) ने बताया कि रेडमी फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल होगा। स्मार्टफोन दिखने में Xiaomi Mi Play जैसा लग रहा है। सबसे पहले बात वेबसाइट JD.com की लिस्टिंग की। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने रेडमी फोन के लिए ऑर्डर लेने भी शुरू कर दिए हैं। डिवाइस को 9,999 चीनी युआन (लगभग 1,02,300 रुपये) में लिस्ट किया गया है।

फोन का डिजाइन कैसा होगा, इस बात से तो पर्दा कल यानी 10 जनवरी को ही उठेगा। उम्मीद है कि फोन का नाम रेडमी एक्स हो सकता है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में फोन का नाम Redmi Note 7 एवं Redmi Pro 2 बताया जा रहा था। हाल ही में लीक हुए पोस्टर से पता चला था कि 10 जनवरी को चीन में आयोजित इवेंट के दौरान रेडमी नोट 7 को लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई, स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आएगा। हाल ही में Xiaomi ने अपने लॉन्च इवेंट के लिए लिप सिंकिंग ऐप Tik Tok के साथ साझेदारी का ऐलान किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi X, Xiaomi, Redmi, Redmi Note 7, Redmi Pro 2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  5. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  10. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »