Redmi Turbo 4 Pro के स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा, जानें सबकुछ

Redmi अगले हफ्ते चीनी बाजार में Redmi Turbo 4 Pro को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2025 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 4 Pro में 6.83 इंच की फ्लैट OLED LTPS डिस्प्ले मिलेगी।
  • Redmi Turbo 4 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Redmi Turbo 4 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर होगा।

Redmi Turbo 4 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi अगले हफ्ते चीनी बाजार में Redmi Turbo 4 Pro को लॉन्च करने वाला है। मॉडल नंबर 25053RT47C वाला स्मार्टफोन चाइना टेलीकॉम की प्रोडक्ट लाइब्रेरी में नजर आया है, जिससे यह पता चलता है कि यह जल्द लॉन्च होने ही वाला है। लिस्टिंग में फोन के डिजाइन, पूरे स्पेसिफिकेशंस, संभावित कीमत, कलर वेरिएंट और रिलीज तारीख सहित कई जानकारी का खुलासा हुआ है। आइए Redmi Turbo 4 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Redmi Turbo 4 Pro Price


चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Turbo 4 Pro आधिकारिक तौर पर चीन में 24 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा और यह 4 वेरिएंट में आने की उम्मीद है। इस फोन के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (लगभग 24,762 रुपये), 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,399 युआन (लगभग 28,177 रुपये), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन (लगभग 32,447 रुपये) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन (लगभग 35,008 रुपये) होगी। आगामी फोन सफेद, काला और हरा जैसे तीन रंगों में उपलब्ध होगा। हालांकि, अंतिम कीमत क्या होंगी इसके बारे में अभी खुलासा होना बाकि है।


Redmi Turbo 4 Pro Specifications (Expected)


Redmi Turbo 4 Pro में  6.83 इंच की फ्लैट OLED LTPS डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन 2800 x 1280 पिक्सल है। Turbo 4 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर होगा। इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज होगी। इसमें 7,550mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। 

Turbo 4 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस 2.0 पर काम करने की उम्मीद है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.1 मिमी, चौड़ाई 77.93 मिमी, मोटाई 7.98 मिमी और वजन 219 ग्राम है। अन्य फीचर्स में 120Hz रिफ्रेश रेट, 90W फास्ट चार्जिंग, मेटल मिड-फ्रेम, IR ब्लास्टर और धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग होगी। टेलीकॉम लिस्टिंग के जरिए सामने आई फोटो के अनुसार, Turbo 4 Pro इस साल लॉन्च हुए Turbo 4 जैसा ही दिखता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.