• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi A5 भारत में 120Hz डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, कीमत 6499 रुपये

Redmi A5 भारत में 120Hz डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, कीमत 6499 रुपये

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A5 लॉन्च कर दिया है।

Redmi A5 भारत में 120Hz डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, कीमत 6499 रुपये

Photo Credit: Xiaomi

Redmi A5 में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi A5 में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi A5 में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Redmi A5 में 5200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A5 लॉन्च कर दिया है। 120Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल AI ड्यूल कैमरा सिस्टम और एक शानदार प्रोसेसर वाले Redmi A5 में एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको Redmi A5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi A5 Price


Redmi A5 के 3GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये और 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, Mi.com, Xiaomi रिटेल और ऑफलाइन स्टोर पर 16 अप्रैल से उपलब्ध होगा।


Redmi A5 Specifications


Redmi A5 में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले TÜV रीनलैंड सर्टिफाइड आई प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 1.8 GHz ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर के साथ माली-G57 MP1 GPU दिया गया है। इस फोन में 3GB / 4GB LPDDR4X RAM और 64GB / 128GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 171.7 मिमी, चौड़ाई 77.8 मिमी, मोटाई 8.26 मिमी और वजन 193 ग्राम है। इस फोन में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »