Redmi Turbo 4 Pro को 7550mAh की बड़ी बैटरी, 1TB तक स्टोरेज के साथ किया गया लॉन्च, जानें कीमत

एक Redmi Turbo 4 Pro Harry Potter Edition भी है, जिसके 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 2,799 (लगभग Rs. 32,800) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 21:04 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 4 Pro को चीन में लॉन्च किया गया है
  • इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत CNY 2,199 है
  • इसमें Snapdragon 8s Gen 4 SoC के साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज शामिल

Photo Credit: Redmi

Redmi Turbo 4 Pro को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन की कुछ मुख्य खासियतों में 7,550mAh की विशाल बैटरी, Dolby Vision और 3,200nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने वाली OLED स्क्रीन, 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8s Gen 4 SoC, 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज शामिल हैं। इसमें 50MP मेन रियर कैमरा मिलता है। वहीं, फ्रंट में 20-मेगापिक्सल शूटर शामिल है।
 

Redmi Turbo 4 Pro price, availability

Redmi Turbo 4 Pro को चीन में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत CNY 2,199 (लगभग Rs. 25,700) है, जबकि 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग Rs. 26,900) रखी गई है। इसके 12GB + 512GB और 16GB + 512GB कॉन्फिगरेशन को क्रमश:CNY 2,499 (लगभग Rs. 29,300) और CNY 2,699 (लगभग Rs. 31,600) में पेश किया गया है। आखिर में टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB + 1TB कॉन्फिगरेशन आता है, जिसकी कीमत CNY 2,999 (लगभग Rs. 35,100) है। फोन को काले, हरे और सफेद कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

एक Redmi Turbo 4 Pro Harry Potter Edition भी है, जिसके 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 2,799 (लगभग Rs. 32,800) रखी गई है। सभी वेरिएंट फिलहाल देश में Xiaomi China ई-स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
 

Redmi Turbo 4 Pro specifications

Redmi Turbo 4 Pro Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। इसमें 6.83-इंच का 1.5K (1,280×2,800 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,200nits तक की पीक ब्राइटनेस, 3,840Hz PWM डिमिंग और Dolby Vision सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 8s Gen 4 SoC पर चलता है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टाइप को जोड़ा गया है।

Redmi Turbo 4 Pro में 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर है, जिसमें OIS और EIS सपोर्ट है। इसके साथ एक 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

हैंडसेट में 7,550mAh की बैटरी है जिसे 90W पर चार्ज किया जा सकता है, जबकि Redmi का कहना है कि यह 22.5W रिवर्स फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देता है। इसमें 5G के साथ Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, NavIC, NFC और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP66+IP68+IP69 रेट किया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है। Redmi Turbo 4 Pro का माप 163.1×77.93×7.98 mm और वजन 219 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  2. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  3. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  4. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  2. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  4. Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
  5. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  6. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  7. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
  8. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  10. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.