OLED डिस्प्ले, 90W चार्जिंग सपोर्ट वाले Redmi Turbo 4 के लॉन्च को टाला गया! जानें अब कब होगा लॉन्च?

वांग ने हाल ही में कहा था कि कंपनी अपकमिंग Turbo स्मार्टफोन को दिसंबर के आखिर तक लॉन्च करने की योजना बना रही है। वांग ने अपने रिप्लाई में लिखा, "प्लान बदल गए हैं!"

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2024 22:34 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 4 के लॉन्च को टाला गया है
  • कंपनी Turbo 4 को दिसंबर के आखिर तक लॉन्च करने की योजना बना रही थी
  • अब इसके अगले साल के शुरुआती महीनों में पेश किए जाने की उम्मीद है

Redmi Turbo 3 (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा Turbo 4 मॉडल

Photo Credit: Redmi

Redmi Turbo 4 को इस महीने के आखिर तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी लॉन्च को आगे के लिए टाल रही है। Xiaomi सब-ब्रांड ने अभी तक Turbo 4 के आधिकारिक टीजर्स भी शेयर करने शुरू नहीं किए हैं। हालिया लीक्स का कहना है कि अपकमिंग स्मार्टफोन 1.5K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले से लैस होगा। यह OLED पैनल हो सकता है। इसके अलावा, फोन के 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने का भी अनुमान लगाया गया है।

गिज्मोचाइना के अनुसार, चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक यूजर के प्रश्न के जवाब में Xiaomi कार्यकारी थोमस वांग ने इशारा दिया है कि Redmi Turbo 4 के लॉन्च को टाला गया है। वांग ने हाल ही में कहा था कि कंपनी अपकमिंग Turbo स्मार्टफोन को दिसंबर के आखिर तक लॉन्च करने की योजना बना रही है। वांग ने अपने रिप्लाई में लिखा, "प्लान बदल गए हैं!"
Advertisement

रिपोर्ट्स का कहना है कि Turbo 4 की घोषणा जनवरी 2025 में की जाएगी। फिलहाल लॉन्च में देरी के कारण का पता नहीं चला है। ऐसा भी हो सकता है कि इसके पीछे हाल ही में लॉन्च हुई Redmi K80 सीरीज हो, जो लॉन्च के बाद से अच्छा परफॉर्म कर रही है। कुछ हफ्तों में सीरीज के मॉडल्स की अच्छी बिक्री हुई है। ऐसा हो सकता है कि कंपनी फिलहाल इस सीरीज की सेल्स पर फोकस करना चाहती हो। हालांकि, यह केवल एक कयास मात्र है।

पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया थास कि Redmi Turbo 4 में एक फ्लैट OLED स्क्रीन होगी, जो 1.5K रिजॉल्यूशन प्रदान करेगी। हालांकि डिवाइस की बैटरी का साइज अज्ञात है, लेकिन यह 90W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। डिवाइस की कीमत 1,500 युआन (करीब 17,500 रुपये) और 2,000 युआन (लगभग 23,300 रुपये) के बीच होने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.