64 मेगापिक्सल सेंसर वाले Redmi स्मार्टफोन में होंगे चार रियर कैमरे

दावा किया गया है कि 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला Redmi स्मार्टफोन जल्द ही चीनी मार्केट में उतारा जाएगा। टीज़र के मुताबिक, इसमें चार रियर कैमरे होंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 जुलाई 2019 13:16 IST
ख़ास बातें
  • नए रेडमी फोन में 64 मेगापिक्सल ISOCELL Bright GW1 सेंसर होगा
  • 64 मेगापिक्सल कैमरे से लैस गैलेक्सी ए सीरीज़ के फोन पर चल रहा है काम
  • रियलमी भी लाएगी 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन
Redmi ब्रांड ने अपने 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन का नया टीज़र ज़ारी किया है। नए पोस्टर से फोटो के रिजॉल्यूशन और साइज़ के बारे में पता चलता है। टीज़र से यह भी खुलासा हुआ है कि इस रेडमी स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे होंगे। प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। इससे पहले शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने 64 मेगापिक्सल के सेंसर से ली गई तस्वीर को साझा किया था। इस पोस्टर के ज़रिए फोटो की क्वालिटी को भी दिखाने की कोशिश की गई थी।

नए टीज़र को वीबो पर ज़ारी किया गया है। एक बार फिर दावा किया गया है कि 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला रेडमी स्मार्टफोन जल्द ही चीनी मार्केट में उतारा जाएगा। टीज़र के मुताबिक, इसमें चार रियर कैमरे होंगे। कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि 64 मेगापिक्सल का फोटो 20 एमबी का होगा। कंपनी ने बताया है कि कैमरे द्वारा प्रोड्यूस की गई फोटो का रिजॉल्यूशन 8K TV से भी बेहतर होगा। यह इस किस्म के अल्ट्रा-रिजॉल्यूशन फोटो प्रोड्यूस करने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। अफसोस कि टीज़र पोस्टर से फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा लॉन्च की तारीख पर भी कंपनी ने चुप्पी बनाए रखी है। सिर्फ यह कहा गया है कि फोन जल्द ही लॉन्च होगा।

गौर करने वाली बात है कि 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले रेडमी फोन के लेटेस्ट टीज़र से पहले कंपनी ने कुछ कैमरा सैंपल साझा किए थे।

खबर है कि नए रेडमी फोन में 64 मेगापिक्सल ISOCELL Bright GW1 सेंसर होगा जिससे सैमसंग ने मई महीने में ही पर्दा उठाया था। सेंसर 0.8 माइक्रॉन्स वाले पिक्सल साइज़ से लैस है। यह कैमरा कम रोशनी में 16 मेगापिक्सल की तस्वीरें कैपचर कर पाएगा। ऐसा सैमसंग की टैट्रासेल टेक्नोलॉजी से संभव होगा।

गौर करने वाली बात है कि शाओमी अकेली कंपनी नहीं है जो 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन पर काम कर रही है। चर्चा तो यह भी है कि सैमसंग आने वाले समय में 64 मेगापिक्सल कैमरे से लैस गैलेक्सी ए सीरीज़ का एक फोन लॉन्च करेगी। इसी तरह से रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने बीते महीने ही कंपनी के नए फोन के 64 मेगापिक्सल कैमरे से ली गई तस्वीरों को साझा किया था। ओप्पो की यह सहायक कंपनी इस साल ही सैमसंग के ISOCELL GW1 सेंसर से लैस 64 मेगापिक्ससल कैमरे वाला फोन लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Xiaomi, Redmi Phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  3. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  2. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  3. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  5. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  6. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  7. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  8. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  9. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  10. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.