Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max एक-दूसरे से कितने अलग हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर रेडमी नोट 9 प्रो की तुलना रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से की है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 13 मार्च 2020 18:03 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है
  • रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है
  • Redmi के दोनों फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलते हैं

Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro

Xiaomi ने गुरुवार को अपनी रेडमी नोट सीरीज़ के दो स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max लॉन्च किए। चौंकाने वाली बात है कि कंपनी ने इस सीरीज़ की पहचान माने जाने वाले Redmi Note 9 को लॉन्च नहीं किया। ना ही इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी मिली है। रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की बात करें तो दोनों ही हैंडसेट चार रियर कैमरों के साथ आते हैं। इनमें स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। दोनों फोन में कई समानताएं हैं और अंतर भी कई हैं।

Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max एक-दूसरे से कितने अलग हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर रेडमी नोट 9 प्रो की तुलना रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से की है।
Advertisement
 

Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max price in India

रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये का है। फोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग में मिलेगा।


रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 18,999 रुपये में बेचा जाएगा। मैक्स वेरिएंट को ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max specifications

डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।
 

रेडमी नोट 9 प्रो भी चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
Advertisement

Redmi Note 9 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।
Advertisement

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स बनाम रेडमी नोट 9 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.67 इंच6.67 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
5020 एमएएच5020 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.676.67
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
20:920:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
रैम
6 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.89, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (1.75-micron)48-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हां-
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल (1.6-micron)16-मेगापिक्सल

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 11MIUI 11

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हां-
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
-हां
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
नहीं-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.