Redmi Note 9 Pro vs Realme 6: परफॉर्मेंस, गेमिंग और बैटरी लाइफ में कौन है बेहतर?

Redmi Note 9 Pro vs Realme 6: यदि आप भी एक बजट स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं और परफॉर्मेंस, गेमिंग और बैटरी को लेकर इन दोनों के बीच में फसे हुए हैं, तो यहां हम आपकी इस समस्या दूर करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2020 18:20 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro और Realme 6 की भारत में शुरुआती कीमत 12,999 रुपये
  • दोनों स्मार्टफोन में शामिल है होल-पंच डिस्प्ले
  • रियलमी 6 की तुलना में रेडमी नोट 9 प्रो में शामिल है बड़ी बैटरी

Realme 6 और Redmi Note 9 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है

इस समय बाज़ार में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट सबसे ज्यादा तेज़ी से बढ़ रहा है। लगभग हर हफ्ते इस सेगमेंट में एक नया दावेदार लॉन्च हो जाता है। इस समय इस सेगमेंट में कई ऐसे फोन भी हैं, जिनके टीज़र्स लगातार आ रहे हैं और निकट भविष्य में लॉन्च होने वाले हैं। Xiaomi और Realme दोनों कंपनियों ने  इस सेगमेंट में कुछ ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो बजट सेगमेंट को लेकर हमारी उम्मीदें और ज्यादा बढ़ा देते हैं। रियलमी ने इस सेगमेंट में Realme 6 को लॉन्च किया है, जिसकी भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में रियलमी 6 होल-पंच डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल और एक दमदार प्रोसेसर जैसे प्रीमियम फीचर्स लेकर आता है। शाओमी ने भी रियलमी 6 के लॉन्च के कुछ समय के अंदर अपना बजट सेगमेंट का नया योद्धा Redmi Note 9 Pro के रूप में लॉन्च किया, जो रियलमी की तरह ही प्रीमियम फीचर्स से लैस आता है।

यदि आप भी एक बजट स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं और परफॉर्मेंस, गेमिंग और बैटरी को लेकर इन दोनों के बीच में फसे हुए हैं, तो यहां हम आपकी इस समस्या दूर करने जा रहे हैं। Realme 6 और Redmi Note 9 Pro दोनों स्मार्टफोन भारत में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किए गए हैं और एक समान रैम और स्टोरेज के साथा आते हैं। आइए यहां जानते हैं कि आम परफॉर्मेंस, गेमिंग परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के मामले में रियलमी 6 और रेडमी नोट 9 प्रो में से कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर है।
 

Redmi Note 9 Pro vs Realme 6 performance and gaming

दोनों स्मार्टफोन दमदार ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैं। जहां एक ओर Redmi Note 9 Pro में क्वालकॉम Snapdrgon 720G चिपसेट का इस्तेमा किया गया है। वहीं, Realme 6 में कंपनी ने MediaTek Helio G90T चिपसेट दिया है। हालांकि बेंचमार्क स्कोर में दोनों चिपसेट लगभग समान अंक हासिल करते हैं। रेडमी नोट 9 प्रो ने AnTuTu में 279,978 अंक हासिल किए। वहीं,  Geekbench में सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 568 और 1,761 स्कोर हासिल किया। Redmi Note 9 Pro को 3DMark के स्लिंगशॉट अनलिमिटेड टेस्ट में 3,665 अंक लिए। इसकी तुलना में Realme 6 ने AnTuTu में 290,210 अंक बनाए और गीकबेंच के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 467 और 1,688 अंक हासिल किए। रियलमी 6 को 3DMark के स्लिंगशॉट अनलिमिटेड टेस्ट में 3,131 स्कोर मिला।

(पढ़े: Realme 6 Pro vs Redmi Note 9 Pro: परफॉर्मेंस, गेमिंग और बैटरी लाइफ में कौन है बेहतर?)

सामान्य उपयोग में हमने दोनों ही स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को एक समान पाया और इनमें किसी प्रकार की समस्या नहीं देखी। रियलमी 6 और रेडमी नोट 9 प्रो दोनों फोन में मल्टीटास्किंग को अच्छी तरह से संभाला जाता है और दोनों फोन पर शामिल एंड्रॉयड पर आधारित कस्टम स्किन को चलाने का अनुभव भी आसान और लैग फ्री रहा। Realme 6 में शामिल 90 हर्ट्ज़ पैनल के होने से स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहतर मिलता है, जबकि Redmi Note 9 Pro में स्टैंडर्ड पैनल होने के कारण यह अनुभव नहीं मिलता है।

दोनों फोन ने हमारी टेस्टिंग में भारी 3D मोबाइल गेम को आराम से संभाला लेते हैं। हमने PUBG मोबाइल और Asphalt 9: Legends जैसे भारी भरकम ग्राफिक्स वाले गेम खेलें और पाया कि दोनों फोन में शामिल रैम और दमदार प्रोसेसर भारी गेम को भी आसानी से संभाल लेते हैं। हालांकि लंबी गेमिंग के दौरान रेडमी नोट 9 प्रो की तुलना में रियलमी 6 थोड़ा गर्म हो गया, लेकिन दोनों डिवाइस का तापमान फिर भी नियंत्रण से बाहर नहीं हुआ।
Advertisement

दोनों फोन में एक समान प्रदर्शन करने वाले फिंगरप्रिंट सेंसर हैं, जो तेज़ होने के साथ सटीक भी हैं और साइड में एक त्वरित टैप है। दोनों फोन पावर बटन को दबाए बिना केवल एक टच के साथ अनलॉक हो जाते हैं। इसी तरह दोनों फोन का फेस अनलॉक फीचर भी एक समान यानी तेज़ और सटीक तरीके से काम करता है।
Advertisement
 
 

Redmi Note 9 Pro vs Realme 6 battery life

रियलमी 6 में 4,300 एमएएच बैटरी है और इसकी तुलना में रेडमी नोट 9 प्रो में बड़ी 5,020 एमएएच क्षमता की बैटरी है। हमारी टेस्टिंग में हमने पाया कि दोनों फोन सिंगल चार्ज में आसानी से लगभग डेढ़ दिन तक चलें, जो बहुत अच्छा है। Redmi Note 9 Pro से आप अधिक समय तक चलने की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि इसमें ज्यादा क्षमता की बैटरी शामिल है। हैरानी की बात है, हमारे एचडी वीडियो बैटरी लूप टेस्ट में रियलमी 6 ने रेडमी नोट 9 प्रो को पछाड़ दिया और लगभग 19.5 घंटे तक चला। बता दें रेडमी नोट 9 प्रो इस टेस्ट में केवल 16 घंटे तक चला।

(पढ़े: Realme 6 Pro vs Redmi Note 9 Pro: किसकी कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर)
Advertisement

चार्जिंग क्षमता पर आएं तो Realme 6 अपनी 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और कम क्षमता की बैटरी के कारण जल्दी चार्ज होता है। जबकी, Redmi Note 9 Pro में बड़ी बैटरी है और यह अधिकतम 18W फास्ट चार्जिंग आउटपुट सपोर्ट करता है, जिसके कारण इसे चार्ज होने में थोड़ा समय लगता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  9. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.