Redmi Note 9 Pro में हो सकता है स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर, कई अहम स्पेसिफिकेशन लीक

वीबो यूज़र ने एक पोस्टर लीक किया है जिसमें Redmi Note 9 Pro 5G के अहम स्पेसिफिकेशन का ब्योरा है। पोस्टर का दावा है कि फोन में एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 नवंबर 2020 17:42 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 4,820 एमएएच की बैटरी होगी
  • Redmi Note 9 Pro 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
  • Redmi के आधिकारिक वीबो अकाउंट से कई टीज़र ज़ारी हो चुके हैं
Redmi Note 9 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हुए हैं। बता दें कि Xiaomi की इस सीरीज़ के स्मार्टफोन से 26 नवंबर को चीन में पर्दा उठना है। इस सीरीज़ में 5जी सपोर्ट होने की उम्मीद है। इसके अलावा यह अन्य मार्केट में पेश किए गए रेडमी नोट 9 सीरीज़ से अलग होगा। Redmi Note 9 Pro मॉडल को रेडमी नोट 9 सीरीज़ के दो अन्य मॉडल के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जानकारी मिली है कि Redmi Note 9 Pro 5G मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन के अन्य अहम स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक हुए हैं।

IT Charm नाम के वीबो यूज़र ने एक पोस्टर लीक किया है जिसमें Redmi Note 9 Pro 5G के अहम स्पेसिफिकेशन का ब्योरा है। पोस्टर का दावा है कि फोन में एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर दिए जाने उम्मीद है। यह 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। खबर है कि फोन में 4,820 एमएएच की बैटरी होगी, 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ। पोस्टर का यह भी दावा है कि इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ एनएफसी के लिए सपोर्ट होगा। फोन में हाइ-रेज़ ऑडियो सपोर्ट होने की भी जानकारी मिली है।

Redmi ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने भी इशारा दिया है कि रेडमी नोट 9 प्रो हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर होगा। उन्होंने क्वालकॉम के इस प्रोसेसर वाले पोस्ट को रीपोस्ट किया है। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि इस प्रोसेसर को किस मॉडल में इस्तेमाल किया जाएगा। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर पोस्ट किया है कि Redmi Note 9 Pro 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है और इसमें एक सेंसर 108 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ एक सुपर वाइड एंगल लेंसर, एक टेलीफोटो लेंस और एक मैक्रो लेंस होगा। उन्होंने आगे बताया कि बाकी सेंसर उतने मज़बूत नहीं हैं।

Redmi के आधिकारिक वीबो अकाउंट से कई टीज़र ज़ारी हो चुके हैं। कंपनी ने पहले ही ऐलान किया था कि 26 नवंबर को रेडमी नोट 9 सीरीज़ के 3 नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। एक पोस्ट में 108 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप की ओर इशारा है। बता दें कि लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 5 बजे आयोजित होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.