Redmi Note 9 Pro Max खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतज़ार

Xiaomi ने रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को ओपन सेल में उपलब्ध कराने की जानकारी ट्विटर के ज़रिए दी। Redmi Note 9 Pro Max पहले की तरह शाओमी की वेबसाइट और अमेज़न इंडिया पोर्टल पर मिलेगा।

Redmi Note 9 Pro Max खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतज़ार

Redmi Note 9 Pro Max

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है
  • रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro Max अब अमेज़न और शाओमी की वेबसाइट पर ओपन सेल में उपलब्ध होगा। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने ऐलान किया कि स्मार्टफोन को अब ग्राहक कभी भी खरीद पाएंगे। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अलावा फोन मी होम स्टोर्स और रिटेल आउटलेट्स में भी उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया गया था। तब से यह स्मार्टफोन फ्लैश सेल में बिकता रहा है। स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और स्नैपड्रैगन 720 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Redmi Note 9 Pro Max price in India, availability

Xiaomi ने रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को ओपन सेल में उपलब्ध कराने की जानकारी ट्विटर के ज़रिए दी। Redmi Note 9 Pro Max पहले की तरह शाओमी की वेबसाइट और अमेज़न इंडिया पोर्टल पर मिलेगा। इच्छुक ग्राहक हैंडसेट को बिना किसी परेशानी ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद पाएंगे।

फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं- ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत भारत में 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 18,499 रुपये में बिकता है टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत 19,999 रुपये है।


Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।    

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 9 Pro Max Sale, Redmi Note 9 Pro Max Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »