Redmi Note 9 Pro Max की सेल आज दोपहर 12 बजे, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत GST रेट में वृद्धि की वजह से बढ़ा दी गई थी। अब रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये (1,500 रुपये की वृद्धि) है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 मई 2020 09:53 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max मार्च में 14,999 रुपये शुरुआती कीमत में हुआ था लॉन्च
  • GST रेट के बढ़ने से कीमत में हुआ 1500 रुपये तक का इजाफा
  • आज 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ होगी पहली फ्लैश सेल

Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत 16,499 रुपये से शुरू होती है

Redmi Note 9 Pro Max सेल आज ऑनलाइन शुरू होने जा रही है। लॉन्च के बाद से यह स्मार्टफोन पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को मार्च में भारत में Redmi Note 9 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 9 प्रो की बिक्री उसी महीने में शुरू हो गई थी, लेकिन देशव्यापी लॉकडाउन के कारण रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स मार्केट में सेल के लिए उतर नहीं पाया।

 Redmi Note 9 Pro Max को 14999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन हाल ही में GST की दर 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने के कारण इस फोन की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई थी। आज यह स्मार्टफोन अपनी बढ़ी हुई कीमत के साथ ही सेल के लिए पेश किया जाएगा। यहां हम आपको Redmi Note 9 Pro Max सेल, भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन आदि की जानकारी दे रहे हैं।
 

Redmi Note 9 Pro Max sale date, price in India

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की सेल Mi.com और Amazon.in पर शुरू होगी। सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी और स्टॉक खत्म होने तक चलेगी। हालांकि इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को कुछ बाते ध्यान में रखनी होगी। लॉकडाउन में ढ़ील ज़रूर दी गई है, लेकिन फिलहाल ऑनलाइन सेल और डिलिवरी केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन के लिए शुरू की गई है। रेड ज़ोन वाले पिनकोड पर ई-कॉर्मस कंपनियां केवल आवश्यक सामानों की डिलिवरी कर रही हैं। इन ज़ोन में स्मार्टफोन सहित अन्य गैर-आवश्यक सामानों की बिक्री पर फिलहाल रोक है।

Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत पिछले महीने बढ़ा दी गई थी। इसका कारण जीएसटी दर में वृद्धि थी। अब रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये (1,500 रुपये की वृद्धि) है, जबकि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 19,999 (1,000 रुपये की वृद्धि) है। यह ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। Mi.com और Amazon.in के जरिए Redmi Note 9 Pro Max की खरीद पर Airtel डबल डेटा लाभ भी मिलेगा।
Advertisement
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
Advertisement


रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.