Redmi Note 9 Pro Sale: आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी बिक्री, मिलेंगे ये ऑफर्स

Redmi Note 9 Pro को ICICI बैंक कार्ड के जरिए खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। कंपनी ने ग्राहकों के लिए ईएमआई विकल्प भी पेश किए हैं। रेडमी नोट 9 प्रो की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Redmi Note 9 Pro Sale: आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी बिक्री, मिलेंगे ये ऑफर्स

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुुरू होती है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro में 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है
  • Amazon और Mi.com के जरिए खरीदा जा सकता है स्मार्टफोन
  • ICICI बैंक कार्ड के जरिए नोट 9 प्रो खरीदने पर मिलेगी 1000 रुपये की छूट
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro फ्लैश सेल का इंतज़ार करने वाले ग्राहकों को आज इसे एक बार फिर खरीदने का मौका मिल रहा है। स्मार्टफोन मंगलवार को बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था और अब कंपनी आज रेडमी नोट 9 प्रो को सेल के लिए फिर उपलब्ध कराने जा रही है। Redmi Note 9 Pro को मार्च में लॉन्च किया गया था और स्मार्टफोन की मुख्य खासियतें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर है। फोन को तीन रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है, जिनमें ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टैलर ब्लैक रंग शामिल हैं। रेडमी नोट 9 प्रो सेल Amazon और Mi.com पर आयोजित होगी। हालांकि इसे खरीदने वालों के लिए एक कंडिशन भी है।

Redmi Note 9 Pro की सेल आज अमेज़न और Mi.com पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। भारत भर में लॉकडाउन के चलते स्मार्टफोन समेत गैर-ज़रूरी सामान की बिक्री रुकी हुई थी। अब सरकार ने लॉकडाउन में कुछ रियायतें दी है, जिसमें देश में क्षेत्रों को तीन ज़ोन में बांटा हुआ है - ग्रीन, ऑरेंज और रेड ज़ोन। यहां आपको यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ई-कॉमर्स को प्राप्त हुए दिशा-निर्देशों अनुसार, केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन वाले क्षेत्रों में डिलिवरी होगी। यदि आपका क्षेत्र रेड ज़ोन में आता है तो आप आज की सेल में रेडमी नोट 9 प्रो को ऑर्डर नहीं कर पाएंगे।
 

Redmi Note 9 Pro price in India

रेडमी नोट 9 प्रो (रिव्यू) की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। ग्राहकों को स्मार्टफोन की खरीद पर आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की छूट मिलेगी और साथ ही ग्राहकों को ईएमआई विकल्प भी मिलेंगे। स्मार्टफोन अमेज़न के साथ Mi.com पर उपलब्ध होगा। Redmi Note 9 Pro की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
 

Redmi Note 9 Pro specifications, features

रेडमी नोट नोट 9 प्रो की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।


Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »