Xiaomi के इस फोन में लगी आग, यूजर्स ने शेयर की तस्वीरें

शिकायतकर्ता के अनुसार पिछले साल दिसंबर में खरीदे गए Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन में अचानक ही 28 अप्रैल को आग लग गई। जले हुए फोन की तस्वीर भी ट्वीट की गई थी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 4 मई 2021 15:06 IST
ख़ास बातें
  • शिकायतकर्ता का दावा है कि फोन Redmi Note 9 Pro है
  • यूज़र ने ट्वीट के माध्यम से दी फोन जलने की जानकारी
  • पिछले साल दिसंबर में खरीदा गया था जलने वाला फोन
Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन को Xiaomi द्वारा पिछले साल लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन बेहतरीन फीचर्स से लैस है, वहीं फोन को यूज़र्स का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स प्राप्त हुआ था। लेकिन हाल ही में एक यूज़र के साथ इस फोन का अनुभव अच्छा साबित नहीं हुआ। जी हां, सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका नाम की एक यूज़र ने ट्विटर के माध्यम से दावा किया है कि उनके छोटे भाई के रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन में अचानक से ही आग लग गई थी। उन्होंने ट्वीट के जरिए स्मार्टफोन की तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में जला हुआ रेडमी फोन देखा जा सकता है, जिसकी ब्रांडिंग फोन के निचले हिस्से पर आधी-अधूरी जली दिख रही है।

Gizmochina की रिपोर्ट में India Today हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि @PriyankaPavra नामक ट्विटर यूज़र ने अपने छोटे भाई के साथ घटिक इस घटना की जानकारी ट्वीट के माध्यम से सार्वजनिक की थी। इस ट्वीट को उन्होंने रेडमी इंडिया सपोर्ट टीम को भी टैग किया गया था। ट्वीट के अनुसार उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने छोटे भाई के लिए Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में खरीदा था। वहीं, कुछ ही महीनों बाद 28 अप्रैल को अचानक ही इस हैंडसेट में आग लग गई। फोन में लगी आग को देख उनके भाई ने डर के मारे फोन को पानी में फेंक दिया, ताकि बड़ा हादसा होने से टल जाए।
Advertisement

ट्वीट के साथ प्रियंका ने फोन की दो तस्वीरें भी ट्वीट की थी। हालांकि, कुछ समय बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।

Xiaomi India ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है, और शुरुआती जांच से यह संकेत मिलते हैं कि फोन में हुआ डैमेज बाहरी बल का कारण है। शाओमी ने फोन में लगी आग का जिम्मेदार ग्राहक को माना है। हालांकि, जांच पूरी होने से पहले कंपनी किसी तरह का निष्कर्ष नहीं निकाल रही है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Phone catches fire, Xiaomi, Redmi Note 9 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.