Redmi Note 7 हुआ लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस है यह स्मार्टफोन

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने 'Redmi by Xiaomi' सब ब्रांड के अंतर्गत Redmi Note 7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 जनवरी 2019 14:26 IST
ख़ास बातें
  • 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आया Xiaomi Redmi Note 7
  • चीनी मार्केट में रेडमी नोट 7 की कीमत है 999 चीनी युआन
  • 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है Redmi Note 7 में

Redmi Note 7 हुआ लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस है यह स्मार्टफोन

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने 'Redmi by Xiaomi' सब ब्रांड के अंतर्गत Redmi Note 7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 7 में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे, पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का सेंसर और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। याद करा दें कि, Xiaomi ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि Redmi अब स्वत्रंत ब्रांड होगा। रेडमी नोट 7 की बिक्री 15 जनवरी से शुरू होगी और यह हैंडसेट ट्विलाइट गोल्ड, ब्लू और ब्राइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 

Xiaomi Redmi Note 7 की कीमत और उपलब्धता

चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,400 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,500 रुपये) है। स्मार्टफोन को चीन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। शाओमी रेडमी नोट 7 को भारत में कब तक उतारा जाएगा, फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि Xiaomi जल्द इस फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
 

Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7 मीयूआई 9 पर आधारित एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम मिलेगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है।
 

Xiaomi Redmi Note 7 का कैमरा और बैटरी

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.