Redmi Note 7 कितना मजबूत? सबूत हैं ये दो नए वीडियो

ऐसा लगता है कि Xiaomi अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 7 की मजबूती दिखाने का कोई मौका नहीं चूकना चाहती।

Redmi Note 7 कितना मजबूत? सबूत हैं ये दो नए वीडियो
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है यह रेडमी फोन
  • शाओमी के रेडमी सब-ब्रांड का पहला फोन है रेडमी नोट 7
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि Xiaomi अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 7 की मजबूती दिखाने का कोई मौका नहीं चूकना चाहती। कंपनी ने इस फोन पर अपने कमर्चारियों के कूदने का वीडियो जारी किया है। इसे सीढ़ियों पर एक कूड़ेदान में रखकर गिराकर दिखाया गया है। एक यूज़र ने तो अपने रेडमी नोट 7 को स्केट के तौर पर इस्तेमाल किया। अब रेडमी के सीईओ लू विबिंग को इस फोन पर फल काटते हुए दिखाया गया है। मजबूती के दावे वाले इस वीडियो में Redmi Note 7 स्मार्टफोन पर फल काटते हुए दिखाया गया है। ऐसा करने के बाद भी हैंडसेट पर कोई खरोंच के निशान नहीं पड़े। शाओमी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने तो इस डिवाइस से अखरोट को तोड़ दिया।

ताज़ा वीडियो में Redmi के सीईओ लू विबिंग को Redmi Note 7 पर फल काटते हुए दिखाया गया है। उन्होंने इस स्मार्टफोन पर किवी, बनाना और सेव को काटा है। ऐसा करने के बाद उन्होंने फोन उठाकर दिखाया है कि उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Xiaomi के प्रेसिडेंट और सह-संस्थापक लिन बिन भी इस चैलेंज का हिस्सा बने हैं। उन्होंने Redmi Note 7 से अखरोट फोड़कर दिखाया है। और इसके बाद भी स्मार्टफोन को कुछ नहीं हुआ।


हाल ही में Redmi Note 7 की मजबूती दिखाने के लिए इस पर दो अनोखे ड्यूरेब्लिटी टेस्ट किए गए थे। इनमें से एक टेस्ट में रेडमी नोट 7 को सीढ़ियों पर फेंका गया था और दूसरे में एक शख्स को फोन के ऊपर स्केटिंग करते दिखाया गया है। दोनों ही परिस्थिति में Redmi Note 7 को कोई नुकसान नहीं हुआ।

अहम खासियतों की बात करें Redmi Note 7 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप में एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह वाटरड्रॉप नॉच, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

Xiaomi Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम मिलेगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »