Redmi Note 7 सीरीज़ यूज़र्स के लिए खुशखबरी, मिला Android 10 अपडेट

Android 10 परआधारित MIUI 11 अपडेट कथित तौर पर भारत में Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7S यूनिट्स के लिए जारी कर दिया गया है। देश में यूज़र्स को यह बताने के लिए ट्विटर का सहारा लिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 अगस्त 2020 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro को मिला Android 10 पर आधारित MIUI 11 अपडेट
  • Redmi Note 7 और Redmi Note 7S को भी कथित तौर पर मिल रहा है अपडटे
  • अपडेट में तीनों फोन के लिए मिलता है नया एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Redmi Note 7 सीरीज़ को MIUI 11 मिला है

भारत में Redmi Note 7 Pro यूजर्स को आखिरकार एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिल रहा है। हालांकि, अपडेट MIUI 11 लाता है, न कि MIUI 12। Redmi Note 7 और Redmi Note 7S यूज़र्स को भी अपडेट प्राप्त होने की सूचना है। रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7एस अपडेट को लेटेस्ट अगस्त 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आने के लिए कहा गया है, जबकि सूचना है कि रेडमी नोट 7 प्रो को जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिला है।

Android 10 परआधारित MIUI 11 अपडेट कथित तौर पर भारत में Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7S यूनिट्स के लिए जारी कर दिया गया है। देश में यूज़र्स को यह बताने के लिए ट्विटर का सहारा लिया गया है। रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7एस यूज़र्स के लिए अपडेट को जुलाई में जारी कर दिया गया था, लेकिन अज्ञात कारणों से इसे कथित तौर पर रोक दिया गया। अपडेट को अब वर्ज़न नंबर 11.0.3.0.QFGINXM के साथ फिर से जारी किया गया है। यह नया अपडेट अगस्त 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है और छोटे-छोटे चरणों में जारी किया गया है।

Redmi Note 7 Pro यूजर्स के लिए अपडेट वर्ज़न नंबर V11.0.2.0.QFHINXM के साथ आता है। ट्विटर पर यूज़र्स द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, यह अपडेट जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है और इसका साइज़ 2 जीबी है। यह अपडेट छोटे बैचों में जारी हो रहा है, ऐसे में हो सकता है कि सभी यूज़र्स तक पहुंचने में यह थोड़ा समय ले। इन सभी अपडेट की जानकारी सबसे पहले PiunikaWeb ने दी थी।

Xiaomi आज भारत में MIUI 12 रोलआउट के बारे में घोषणा करने के लिए तैयार है। कंपनी संभवतः योग्य डिवाइसों की एक लिस्ट जारी करेगी और हमें इस पर अधिक स्पष्टता मिल सकेगी कि Redmi Note 7 सीरीज़ को MIUI 12 मिलेगा या नहीं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.