Redmi Note 7 Pro की कीमत को लेकर मिली अहम जानकारी

Redmi Note 7 Pro को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा, यह जानकारी तो पहले ही मिल चुकी है। लेकिन अब Redmi ब्रांड के प्रेसिडेंट लू विबिंग ने इशारों में इस फोन की कीमत की जानकारी दे दी है।

Redmi Note 7 Pro की कीमत को लेकर मिली अहम जानकारी
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro को अगले हफ्ते चीनी मार्केट में उतारा जाएगा
  • Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
  • 48 मेगपिक्सल के Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर से लैस होगा रेडमी नोट 7 प्रो
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा, यह जानकारी तो पहले ही मिल चुकी है। लेकिन अब Redmi ब्रांड के प्रेसिडेंट लू विबिंग ने इशारों में इस फोन की कीमत की जानकारी दे दी है। विबिंग ने बताया है कि Redmi Note 7 Pro को मार्केट में करीब 2,000 चीनी युआन (करीब 21,200 रुपये) के दाम में लाया जाएगा। याद रहे कि Xiaomi ने बीते महीने चीनी मार्केट में Redmi Note 7 को 999 चीनी युआन (करीब 10,600 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।

लॉन्च से संबंधित वीबो पोस्ट पर एक यूज़र द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में लू विबिंग ने इशारों में बताया कि रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत 2,000 चीनी युआन के आसपास हो सकती है। दरअसल, रेडमी के प्रमुख से एक यूज़र ने Redmi Note 7 Pro और Xiaomi Mi 9 के बीच अंतर बताने को कहा था, क्योंकि दोनों 48 मेगपिक्सल के Sony IMX586 प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस हैं।

विबिंग के जवाब का अनुवाद है, अगर किसी शख्स का बजट 3,000 चीनी युआन (करीब 31,800 रुपये) या उससे ज़्यादा है तो उसके लिए शाओमी मी 9 है। अगर बजट 2,000 चीनी युआन या उससे कम है तो Redmi Note 7 Pro उसके लिए है।

चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,400 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,500 रुपये) है।

गैजेट्स ने आपको पहले ही बताया था, Redmi Note 7 Pro को अगले हफ्ते चीनी मार्केट में उतारा जाएगा। रेडमी के प्रेसिडेंट ने फोन के दो रेंडर्स भी पोस्ट किए। इनमें 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 कैमरा सेंसर का ज़िक्र था। लेकिन लॉन्च की तारीख को लेकर कुछ नहीं बताया गया था।

गौर करने वाली बात है कि Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro के बारे में बीते महीने Redmi Note 7 के लॉन्च इवेंट के दौरान ही बताया था। शुरुआती टीज़र से रेडमी नोट 7 प्रो के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर होने का पता चला था। Aपुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा जिसे बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। नया चिपसेट स्नैपड्रैगन स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर का अपग्रेड है। इसके अलावा रेगुलर मॉडल में 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर है।

Xiaomi के सीईओ ली जून ने हाल ही में इशारा दिया था कि रेडमी नोट 7 प्रो का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है। इस फोन का डिज़ाइन और ज़्यादातर हार्डवेयर Redmi Note 7 वाला ही हो सकता है। पहले इस फोन की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) होने की खबर थी।

दूसरी तरफ, Xiaomi भारत में Redmi Note 7 को लॉन्च करने के लिए 28 फरवरी को एक इवेंट आयोजित कर रही है। संभव है कि इसी इवेंट में कंपनी रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत और उपलब्धता की भी जानकारी दे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 7 Pro price, Redmi Note 7 Pro, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »