Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग

इस वर्ष जनवरी में भारत में लॉन्च किए गए Redmi Note 15 Pro में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2026 17:40 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी मिल सकती है
  • Redmi Note 17 Pro में फ्लैट OLED स्क्रीन हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है

भारत में इस वर्ष जनवरी में Redmi Note 15 Pro को लॉन्च किया गया था

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 17 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के बेस मॉडल को अगले महीने पेश किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष चीन में पेश की गई Redmi Note 15 सीरीज की जगह ले सकती है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के एक स्मार्टफोन की चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर - 2607DRA18C के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Redmi Note 17 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 मिल सकता है। 

Redmi Note 17 Pro की एक हाइलाइट इसकी दमदार बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। Redmi Note 17 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस वर्ष जनवरी में भारत में लॉन्च किए गए Redmi Note 15 Pro में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है। Redmi Note 15 Pro में 6,580 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi Note 15 Pro+ मे 6,500 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  9. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.