Redmi Note 14 सीरीज के 5G और 4G मॉडल्स की कीमतें लॉन्च से पहले लीक! जानें स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 14 4G को मिडनाइट ब्लैक, लाइम ग्रीन और ओशियन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2024 21:17 IST
ख़ास बातें
  • Note 14 4G के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 240 यूरो (लगभग 21,300 रुपये) होगी
  • Note 14 5G के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 300 यूरो (करीब 26,700 रुपये) होगी
  • इनके कलर वेरिएंट्स को भी लीक किया गया है

Redmi Note 14 5G सीरीज (ऊपर तस्वीर में) को इसी साल भारत में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 14 5G सीरीज को हाल ही में भारत में पेश किया गया था। इससे पहले सीरीज के वेनिला, Pro और Pro+ मॉडल्स चीन में भी लॉन्च हो चुके हैं। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी Note 14 सीरीज में 5G मॉडल्स के साथ-साथ 4G मॉडल्स को यूरोपीयर मार्केट में भी पेश करने की तैयारी कर चुकी है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में इन सभी मॉडल्स की कीमतों को लीक किया गया है। साथ ही यह भी पता चलता है कि भारत में मौजूद कलर ऑप्शन के विपरीत कुछ मॉडल्स को यूरोप में अन्य कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। हाल ही में Note 14 4G और Note 14 Pro 4G मॉडल के डिजाइन रेंडर को लीक किया गया था।

91Mobile ने Redmi Note 14 5G सीरीज और 4G मॉडल्स की कीमतों को लीक किया है। साथ ही इनके कलर ऑप्शन की जानकारी को भी शेयर किया गया है। रिपोर्ट दावा करती है कि Note 14 4G के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोपीय मार्केट में लगभग 240 यूरो (लगभग 21,300 रुपये) होगी। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि Redmi इस स्मार्टफोन मॉडल को एक से ज्यादा कॉन्फिगरेशन में पेश कर सकती है। वहीं, आगे बताया गया है कि Redmi Note 14 4G को मिडनाइट ब्लैक, लाइम ग्रीन और ओशियन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Advertisement

वहीं, Redmi Note 14 5G के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 300 यूरो (करीब 26,700 रुपये) बताई गई है। यह भी कहा गया है कि Xiaomi इस मॉडल को एक लोअर-एंड वेरिएंट - 6GB + 128GB कॉन्फिगरेशन में भी पेश कर सकती है। इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और लैवेंडर पर्पल कलर ऑप्शन में तो पेश किया जाएगा, लेकिन भारत में मौजूद व्हाइट कलर ऑप्शन के बजाय फोन को यूरोपीय मार्केट में कोरल ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है।

जहां तक बात है Redmi Note 14 Pro 5G की, तो रिपोर्ट का कहना है कि इसके 8GB+256GB वेरिएंट और Redmi Watch 5 Lite स्मार्टवॉच के कॉम्बो की कीमत यूरोप में 397.90 यूरो (लगभग 35,500 रुपये) होगी। वहीं, Redmi Note 14 Pro+ 5G के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत Redmi Watch 5 Lite कॉम्बो के साथ 497.89 यूरो (लगभग 44,400 रुपये) हो सकती है।
Advertisement

वहीं, Redmi Note 14 Pro 4G के 8GB+256GB मॉडल की कीमत Redmi Watch 5 Lite के साथ 311.91 यूरो (लगभग 27,800 रुपये), जबकि Redmi Note 14 Pro+ 4G के 8GB+256GB और Redmi Watch 5 Lite कॉम्बो की कीमत 497.89 यूरो (करीब 44,400 रुपये) बताई गई है।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि Redmi Note 14 Pro को अरोरा पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और ओशियन ब्लू रंगों में पेश किया जाएगा, जबकि Redmi Note 14 Pro+ को फ्रॉस्ट ब्लू, लैवेंडर पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5110 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid design
  • Excellent Display
  • Decent Cameras
  • Capable performance
  • Battery monster
  • Bad
  • Slippery back panel
  • The 3+4 software update cycle seems on the lower side
  • Some AI features are a hit and a miss
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.