Redmi Note 14 5G फोन 12GB रैम, 50MP कैमरा, 5110mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच OLED डिस्प्ले है जिसमें FHD+ रीजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 सितंबर 2024 10:56 IST
ख़ास बातें
  • फोन में OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 7050 चिप है।
  • डिवाइस में 5,110mAh की बैटरी है जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 आधारित HyperOS के साथ आता है।

Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच OLED डिस्प्ले है

Photo Credit: X/Xiaomitime

Xiaomi ने अपनी चर्चित Redmi Note 14 सीरीज को मार्केट में पेश कर दिया है। सीरीज में Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro और Pro+ जैसे मॉडल उतारे गए हैं। Redmi Note 14 5G की बात करें तो इस फोन में पुराने मॉडल की तुलना में कंपनी ने कई अपग्रेड किए हैं। रोचक रूप से इसका डिजाइन भी अन्य वेरिएंट्स से अलग रखा गया है। फोन में OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 7050 चिप, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Redmi Note 14 5G price

Redmi Note 14 5G की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,200 रुपये) से शुरू होती है जिसमें इसका 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन के 8+128GB, 8+256GB और 12+256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: CNY 1,399 (लगभग 16600 रुपये), CNY 1,499 (लगभग 18,800 रुपये) और CNY 1,699 (लगभग 20,200 रुपये) है। फोन को कंपनी ने Starry White, Midnight Black, और Phantom Blue जैसे कलर्स में पेश किया है।  
 

Redmi Note 14 5G specifications

Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच OLED डिस्प्ले है जिसमें FHD+ रीजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।  वाली 6.67-इंच OLED स्क्रीन है। इसमें पीक ब्राइटनेस 2,100 निट्स की है। डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है और गोरिल्ला ग्लास 5 की सेफ्टी भी है। फोन को IP64 रेटिंग दी गई है जिससे यह डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बन जाता है।  

Redmi Note 14 5G के कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर मिलता है जिसमें OIS सपोर्ट भी है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर भी दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

प्रोसेसिंग के लिए फोन Dimensity 7050 चिपसेट से लैस होकर आता है जिसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। डिवाइस में 5,110mAh की बैटरी है जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 आधारित HyperOS के साथ आता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  2. 8100mAh बैटरी वाला Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 50MP डुअल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  5. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Amazon Prime Day सेल में Samsung फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  7. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  9. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  10. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.